टेक्नॉलॉजी

Telegram -X AI: Elon Musk का AI चैटबॉट Grok अब टेलीग्राम में जानिए इस डील से कैसे बदल जाएगी आपकी चैटिंग

Published

on

Telegram -X AI: अगर आप टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि एलन मस्क की कंपनी xAI और टेलीग्राम के बीच एक बड़ी डील हो गई है इस डील से करोड़ों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा अब टेलीग्राम पर एलन मस्क का AI चैटबॉट Grok शामिल होगा जिससे चैटिंग का अनुभव बिल्कुल नया हो जाएगा

पावेल ड्यूरोव ने दी साझेदारी की जानकारी

टेलीग्राम के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने इस साझेदारी की जानकारी दी है उनके मुताबिक यह साझेदारी एक साल तक चलेगी इस साझेदारी का सीधा फायदा एक अरब से ज्यादा लोगों को मिलेगा अब टेलीग्राम यूजर्स को Grok चैटबॉट अलग से इस्तेमाल नहीं करना होगा बल्कि टेलीग्राम ऐप के अंदर ही Grok का मजा ले सकेंगे

टेलीग्राम को मिलेगा भारी आर्थिक फायदा

xAI और टेलीग्राम के बीच हुई इस डील के तहत xAI टेलीग्राम को करीब 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग देगा इस डील के बाद टेलीग्राम को AI चैटबॉट की कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा इस साझेदारी से टेलीग्राम यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से AI की मदद ले सकेंगे साथ ही टेलीग्राम में कई नए AI फीचर्स जुड़ेंगे जिससे यूजर्स का काम और आसान हो जाएगा

टेलीग्राम में मिलेंगे नए स्मार्ट फीचर्स

अब टेलीग्राम यूजर्स को स्मार्ट टेक्स्ट एडिटिंग का फीचर मिलने वाला है जिससे वे चैटिंग के दौरान भेजे गए मैसेज का टोन बदल सकेंगे इसके अलावा यूजर्स को चैट समरी का फीचर भी मिलेगा जिससे लंबी बातचीत को संक्षेप में समझा जा सकेगा

डॉक्यूमेंट समरी और लिंक इनसाइट्स जैसे टूल्स

टेलीग्राम पर अब डॉक्यूमेंट समरी फीचर भी जल्द ही मिलने वाला है जिससे डॉक्यूमेंट्स का सारांश आसानी से देखा जा सकेगा साथ ही लिंक इनसाइट्स का फीचर भी होगा जिससे बिना लिंक खोले उसमें क्या है यह समझा जा सकेगा इसके अलावा स्टिकर और अवतार बनाने के कई टूल्स भी मिलेंगे जिनकी मदद से यूजर्स खुद के लिए स्टिकर और अवतार तैयार कर सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved