देश

Tahawwur Rana Arrest: हथकड़ी में लिपटा आतंक! अमेरिका से भारत लाया गया Tahawwur Rana

Published

on

Tahawwur Rana Arrest: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है अमेरिका की पुलिस ने उसे भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को सौंपा इस दौरान जो तस्वीर सामने आई उसमें राणा के हाथ और कमर में हथकड़ी और चेन बंधी हुई दिखाई दी

तस्वीर में नजर आया कमजोर और बूढ़ा राणा

तहव्वुर राणा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वह कमजोर और बूढ़ा नजर आ रहा है उसके बाल और दाढ़ी पूरी तरह सफेद हो चुके हैं और वह भूरे रंग की जेल वाली पोशाक पहने हुए था उसका चेहरा फोटो में नजर नहीं आया क्योंकि तस्वीर पीछे से ली गई थी

अमेरिका ने भारत को सौंपा जिम्मा

मंगलवार को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शल्स ने राणा को भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को सौंप दिया अमेरिका के न्याय विभाग ने इसकी तस्वीर भी जारी की है इसके बाद गुरुवार को राणा को एक विशेष विमान से भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया

पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी और रिमांड

गिरफ्तारी के बाद तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे अठारह दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया अब जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है ताकि 26/11 हमले से जुड़े और राज सामने आ सकें

भीड़भाड़ वाली जगहों की दी थी जानकारी

मुंबई पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक तहव्वुर राणा ने मुंबई के पवई इलाके में होटल में ठहरकर एक गवाह के साथ मुंबई की भीड़भाड़ वाली जगहों पर बातचीत की थी बाद में उन्हीं जगहों पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला किया जिसमें 166 लोगों की जान गई थी डेविड हेडली इन जगहों की रेकी कर चुका था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved