खेल

T20 Blast 2025: 17 साल का चमत्कारी गेंदबाज जिसने फिरकी से रचा इतिहास और लंकाशायर को घुटनों पर ला दिया

Published

on

T20 Blast 2025: टी20 ब्लास्ट 2025 में एक 17 साल के पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज ने ऐसा कमाल किया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। फ़रहान अहमद ने नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए लंकाशायर के खिलाफ हैट्रिक ली और पांच विकेट चटकाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। वह नॉटिंघमशायर के लिए टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

लंकाशायर की पारी को किया तहस-नहस

लंकाशायर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 126 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मैथ्यू हर्स्ट ने 36 और क्रिस ग्रीन ने 29 रनों का योगदान दिया। लेकिन पूरी बल्लेबाज़ी फ़रहान की स्पिन के आगे बिखर गई। फ़रहान ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर ल्यूक वुड को आउट किया। अगली ही गेंद पर थॉमस एस्पिनवाल को बिना खाता खोले चलता किया। आखिरी गेंद पर मिचेल स्टेनली क्रीज़ से आगे निकलकर शॉट मारने गए और विकेटकीपर टॉम मूर्स ने उन्हें स्टंप कर दिया।

https://twitter.com/i/status/1946282337953608100

फ़रहान ने लिए 5 विकेट, बना रिकॉर्ड

इस मैच में फ़रहान अहमद ने कुल 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने क्रिस ग्रीन और कप्तान कीटन जेनिंग्स को भी आउट किया। उनकी गेंदों में इतनी चालाकी थी कि बल्लेबाज़ समझ ही नहीं पाए कि गेंद किस तरफ घूमेगी। हैट्रिक के साथ-साथ 5 विकेट लेना उनकी प्रतिभा और मेहनत का बड़ा उदाहरण है।

टॉम मूर्स ने दिखाया दम, टीम को दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉटिंघमशायर की शुरुआत खराब रही। मात्र 14 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। लेकिन इसके बाद टॉम मूर्स ने मोर्चा संभाला और 75 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। डैनियल सेम्स ने 17 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

कौन हैं फ़रहान अहमद?

फ़रहान अहमद इंग्लैंड के उभरते हुए स्टार स्पिनर रेहान अहमद के छोटे भाई हैं। उन्होंने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। पिछले साल उन्होंने नॉटिंघमशायर के लिए सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और 140 रन देकर 7 विकेट झटके। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश क्रिकेट में सबसे कम उम्र में मैच में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved