व्यापार
Stock Market: शेयर बाजार की सुबह रही मिली-जुली कौन-से शेयर बनाएंगे दिन को खास! जानिए किसका रहेगा राज
गुरुवार 12 जून 2025 को भारतीय Stock Market ने हरे निशान में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 56.53 अंकों की मामूली तेजी के साथ 82,571.67 पर खुला। वहीं निफ्टी 23.05 अंकों की बढ़त के साथ 25,164.45 पर खुला। बुधवार को बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की थी।
सेंसेक्स और निफ्टी कंपनियों का मिला-जुला प्रदर्शन
आज सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले जबकि 17 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई और 2 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 50 में से 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही और 29 में गिरावट रही जिससे निवेशकों की धारणा मिली-जुली रही।
इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी
आज एशियन पेंट्स के शेयरों ने सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की बढ़त दिखाई। इसके अलावा सन फार्मा 0.66 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक में भी हल्की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों में दिखी गिरावट
गिरावट की बात करें तो इन्फोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत गिरे। इनके अलावा एचसीएल टेक 0.56 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.54 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी जैसे बड़े नाम भी नुकसान में रहे।
बाजार में सतर्कता और उम्मीदों का माहौल
आज के कारोबार में निवेशकों में थोड़ी सतर्कता दिखी है। एक ओर चुनिंदा शेयरों में तेजी से उत्साह बना है तो दूसरी ओर बड़ी कंपनियों के गिरते शेयरों ने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बाजार की दिशा अब आने वाले कारोबारी घंटों पर निर्भर करेगी।