टेक्नॉलॉजी
Starlink का भारत में बड़ा आगाज़! जल्द ही होगा 3 साल का इंतजार खत्म
Starlink: एलोन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत के पड़ोसी देश भूटान के बाद अब बांग्लादेश में अपना सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लॉन्च कर दी है कंपनी जल्द ही भारत में भी यह सेवा शुरू करने की तैयारी में है सरकार से लेटर ऑफ इंटेंट मिल चुका है और नेटवर्क आवंटन का इंतजार है पिछले तीन साल से कंपनी भारत में सेवा शुरू करने का इंतजार कर रही है
बांग्लादेश में स्टारलिंक सेवा की शुरुआत
एलोन मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा अब पूरे बांग्लादेश में लाइव हो चुकी है इससे यूजर्स को कम लैटेंसी वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन मिलेगा बांग्लादेश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मोबाइल या ब्रॉडबैंड नेटवर्क देना मुश्किल होता है ऐसे इलाकों में अब स्टारलिंक की मदद से इंटरनेट सेवा मिल सकेगी
Starlink now available in Bangladesh! https://t.co/8akFPU1jbd
— Kekius Maximus (@elonmusk) May 20, 2025
भूटान में स्टारलिंक के प्लान की जानकारी
पहले भूटान में स्टारलिंक ने अपना सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लॉन्च किया था वहां का रेसिडेंशियल लाइट प्लान लगभग 3100 रुपये प्रति माह शुरू होता है जिसमें 23 से 100 Mbps की स्पीड मिलती है वहीं स्टैंडर्ड प्लान की कीमत करीब 4300 रुपये प्रति माह है जिसमें इंटरनेट स्पीड 25 से 110 Mbps तक होती है
बांग्लादेश में स्टारलिंक की कीमतें
बांग्लादेश में स्टारलिंक का रेसिडेंशियल मासिक प्लान 6000 बांग्लादेशी टका यानी करीब 4200 रुपये प्रति माह से शुरू होता है इसके अलावा कनेक्शन लेने वालों को एक बार 47000 BDT यानी करीब 33000 रुपये स्टैंडर्ड किट के लिए देना होता है इसके साथ 2800 BDT यानी करीब 2000 रुपये शॉपिंग और हैंडलिंग चार्ज भी देना होता है
भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
भारत में भी स्टारलिंक की सेवा जल्द शुरू होने वाली है इसके लिए विभागीय नेटवर्क आवंटन का इंतजार है कंपनी ने पिछले तीन वर्षों से इस दिशा में काम किया है अगर यह सेवा शुरू हो जाती है तो भारत के दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच बेहतर हो जाएगी खासकर जहां मोबाइल और ब्रॉडबैंड नेटवर्क की सुविधा नहीं है वहां इसका बड़ा फायदा होगा