मनोरंजन
SPIRIT MOVIE: दीपिका के फैंस के लिए बड़ा झटका! अब प्रभास के साथ स्क्रीन पर दिखेंगी ये अभिनेत्री
SPIRIT MOVIE: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी का पूरा आनंद ले रही हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद से दीपिका ने फिल्मों से दूरी बना ली है। उनके प्रशंसक लंबे समय से उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच दीपिका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
सांडीलप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं दीपिका
दीपिका पादुकोण को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की पैन इंडिया फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ देखा जाने वाला था। इससे पहले दोनों ‘कल्कि एडी 2898’ में साथ नजर आ चुके हैं। मगर अब खबर है कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगी। फिल्म से दीपिका के बाहर होने की पुष्टि हो चुकी है।
तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की नई हीरोइन
दीपिका की जगह अब ‘एनिमल’ की दूसरी भाभी यानी तृप्ति डिमरी को फिल्म में लीड रोल मिल गया है। तृप्ति ने इस बात की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह इस सफर में भरोसा जताने के लिए बहुत आभारी हैं और संदीप रेड्डी वांगा का धन्यवाद करती हैं।
डायरेक्टर ने किया तृप्ति का स्वागत
संदीप रेड्डी वांगा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर तृप्ति डिमरी का फिल्म में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि उनकी फिल्म की फीमेल लीड अब ऑफिशियल हो चुकी है। यह पहली बार होगा जब प्रभास और तृप्ति डिमरी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले तृप्ति ने ‘एनिमल’ में भी संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम किया था।
दीपिका के बाहर होने की वजह
खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण के काम के घंटे तय करने की मांग उनकी हाई फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी की वजह से संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। हालांकि दीपिका ने अब निर्देशक एटली के साथ अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म साइन कर ली है।