Sports
Smriti Mandhana ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, अब बन गईं महिलाओं की ODI क्रिकेट की सबसे बड़ी रन-स्कोरर
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ICC महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के तीसरे मैच में विशाखापत्तनम मैदान पर खेल रही है। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्मृति अब महिला ODI क्रिकेट में कैलेंडर ईयर की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
स्मृति मंधाना ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क के नाम था, जिन्होंने 1997 में महिला ODI क्रिकेट में कुल 970 रन बनाए थे। स्मृति को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 12 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच के दौरान सिक्स लगाकर पार कर दिया। इस साल 2025 में मंधाना ने कुल 982 रन बनाए हैं। इस मैच में स्मृति मंधाना 32 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं। अगर मंधाना अगले मैच में 18 रन और बना देती हैं, तो वह पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी जिन्होंने किसी कैलेंडर ईयर में महिला ODI क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए।
महिला ODI में कैलेंडर ईयर की टॉप रन-स्कोरर्स
स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड के बाद महिला ODI क्रिकेट में कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
- स्मृति मंधाना – 982 रन
- बेलिंडा क्लार्क – 970 रन
- लौरा वोलवर्डट – 882 रन
- डेबी हॉकलि – 880 रन
- एमी सैटरथ्वेट – 853 रन
इस रिकॉर्ड से स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी की पहचान फिर से स्थापित की है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
वर्ल्ड कप में स्मृति की मौजूदा फॉर्म
हालांकि, इस महिला ODI वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना की बल्ले से चलन थोड़ी धीमी रही है। वर्ल्ड कप के तीन मैचों में उन्होंने अब तक कुल 54 रन ही बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 18 और स्ट्राइक रेट 72.97 रहा। इसके विपरीत, वर्ल्ड कप से पहले मंधाना ने 14 पारियों में 928 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत लगभग 66 का था। इससे यह स्पष्ट होता है कि वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी में थोड़ा दबाव और संघर्ष दिख रहा है। लेकिन उनकी पिछले प्रदर्शन और रिकॉर्ड यह संकेत देते हैं कि स्मृति मंधाना किसी भी मैच में बड़ी पारी खेल सकती हैं और टीम इंडिया को बड़ी जीत दिला सकती हैं।