देश
Shivraj Singh Chauhan का ब्राज़ील दौरा! क्या भारत को मिलेगा कृषि नवाचार का लाभ?
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chauhan 17 अप्रैल को ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में होने वाली 15वीं BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बैठक का विषय है “BRICS देशों के बीच सहयोग नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना”। इस बैठक में ब्राज़ील रूस भारत चीन दक्षिण अफ्रीका सऊदी अरब मिस्र संयुक्त अरब अमीरात इथियोपिया इंडोनेशिया और ईरान जैसे देशों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
भारत ब्राज़ील कृषि सहयोग को मिलेगा नया आयाम
अपने दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ब्राज़ील के कृषि और पशुपालन मंत्री कार्लोस हेनरिक फावारो और कृषि विकास व पारिवारिक कृषि मंत्री लुइज पाउलो टेक्सेरा से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में कृषि क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें ग्रामीण विकास खाद्य सुरक्षा और एग्रो-टेक्नोलॉजी जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे। भारत और ब्राज़ील के बीच इस साझेदारी से दोनों देशों को आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों के आदान-प्रदान का लाभ मिलेगा।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेंगे शिवराज
कृषि मंत्री ब्रासीलिया स्थित भारतीय दूतावास में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और मातृत्व को सम्मान देना है। इसके अलावा वह साओ पाउलो में ब्राज़ील की बड़ी एग्रीबिजनेस कंपनियों के प्रमुखों और वेजिटेबल ऑयल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों में कृषि मूल्य श्रृंखला में निवेश और साझेदारी के नए अवसर तलाशे जाएंगे।
ब्राजील में BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में भाग लेने पहुंचा हूं। इस दौरान आज साओ पाउलो में ब्राजील के कृषि व्यापार समुदाय के सदस्यों से संवाद हुआ।
कृषि व्यापार, खाद्य प्रसंस्करण, बायोफ्यूल, बायोएनर्जी, तकनीकी नवाचार व आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक… pic.twitter.com/ypfryugxsw
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 16, 2025
भारतीय प्रवासियों से करेंगे मुलाकात
शिवराज सिंह चौहान साओ पाउलो में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद करेंगे। वह भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार और भारत ब्राज़ील द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान को सराहेंगे। यह मुलाकात भारतीय मूल के लोगों के साथ जुड़ाव को और गहरा करेगी और उन्हें भारत की नीतियों और उपलब्धियों से जोड़ने का एक माध्यम बनेगी। यह दौरा भारत की BRICS देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और कृषि नवाचार को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव
शिवराज सिंह चौहान ने ब्राज़ील पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और अपने अनुभवों को लोगों से साझा किया। उन्होंने लिखा कि ब्राज़ील में कृषि व्यापार समुदाय के साथ फलदायी बातचीत हुई है जिसमें कृषि व्यापार खाद्य प्रसंस्करण बायोफ्यूल बायोएनर्जी तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला जैसे विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने ब्राज़ील के टमाटर खेतों में सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण किया और बताया कि कम पानी में अधिक प्रभावी सिंचाई की जा रही है जहां पूरे सिस्टम को नियंत्रित कर पौधे को उतना ही पानी दिया जा रहा है जितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव और तकनीकें भारतीय किसानों के लिए प्रेरणा बनेंगी।