टेक्नॉलॉजी

गूगल क्रोम में मिली गंभीर सुरक्षा खामी, 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा

Published

on

दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वेब ब्राउजर गूगल क्रोम में दो गंभीर सुरक्षा खामियों का पता चला है, जिसके कारण 3.5 अरब से अधिक यूजर्स साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं। गूगल ने इस गंभीर खतरे को देखते हुए Zero Day अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने कहा कि इन खामियों का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं और यूजर्स की निजी जानकारियां, बैंक डिटेल्स और क्रेडिट कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।

जीरो डे अलर्ट क्या है और क्यों है जरूरी

‘जीरो डे’ अलर्ट विशेष रूप से उन खामियों के लिए जारी किया जाता है, जिनमें सिक्योरिटी रिस्क सबसे ज्यादा होता है। इसका मतलब है कि इस खतरे को देखते ही तुरंत अपडेट जारी करना जरूरी होता है। गूगल ने अपने रिपोर्ट में बताया कि CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की ये दो खामियां मल्टी लेयर ऑथेंटिकेशन को बायपास करने की क्षमता रखती हैं, जिससे हैकर्स यूजर्स के ब्राउजर से सीधे संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस कारण इसे बेहद गंभीर माना जा रहा है।

साइबर अपराधियों के लिए क्यों बड़ा मौका

हैकर्स अक्सर इंटरनेट ब्राउजर को निशाना बनाते हैं ताकि सेशन हाईजैकिंग और एडवांस फिशिंग अटैक्स को अंजाम दिया जा सके। छोटी-सी खामी भी उनके लिए बड़ा दरवाजा खोल देती है। गूगल क्रोम की ये खामियां दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ब्राउजर होने की वजह से और भी ज्यादा खतरनाक हैं। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, अगर इन खामियों का फायदा उठाया गया तो डार्क वेब पर यूजर्स की निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स बेची जा सकती हैं।

गूगल क्रोम को तुरंत कैसे अपडेट करें

गूगल ने यूजर्स को निर्देश दिया है कि वे ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। अपडेट करने के लिए:

  1. अपने PC या लैपटॉप में गूगल क्रोम खोलें।
  2. राइट साइड पर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  3. सेटिंग्स में जाएं और नीचे दिए गए About Chrome वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद ब्राउजर अपने आप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो जाएगा।
  5. अपडेट के बाद ब्राउजर को दोबारा लॉन्च करें।

इससे यूजर्स अपने डेटा और ब्राउजर को साइबर अटैक से सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved