व्यापार

SBI Amrit Vrishti FD: SBI ने फिर तोड़ी उम्मीदें अमृत वृष्टि एफडी पर घटाया ब्याज वरिष्ठ नागरिकों पर सीधा असर

Published

on

SBI Amrit Vrishti FD: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एसबीआई ने अपनी खास फिक्स्ड डिपॉजिट योजना अमृत वृष्टि पर ब्याज दर घटा दी है। यह बदलाव 15 जून 2025 से लागू हो गया है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक जैसे बड़े बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज कम किया था।

आरबीआई की कटौती से बदला खेल

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसी कारण बैंकों ने लोन सस्ते कर दिए हैं लेकिन एफडी पर ब्याज दरों में भी कटौती कर दी है। इसका सबसे बड़ा असर वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ा है जिन्हें पहले ज्यादा ब्याज मिलता था।

अब कितनी ब्याज दर मिल रही है

अब अमृत वृष्टि एफडी पर सामान्य नागरिकों को 444 दिन की अवधि के लिए 6.6 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा जो पहले 6.85 प्रतिशत था। वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.10 प्रतिशत जबकि 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों को 7.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

प्रीमैच्योर एफडी तो देना पड़ेगा जुर्माना

अगर आप पांच लाख रुपये तक की एफडी को परिपक्वता से पहले तोड़ते हैं तो आपको 0.50 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। वहीं पांच लाख से ऊपर और तीन करोड़ से कम की एफडी पर 1 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ेगा। यह जुर्माना सभी अवधियों पर लागू होता है।

पोस्ट ऑफिस दे रहा ज्यादा मुनाफा

अगर आप बैंक की घटती एफडी ब्याज दरों से परेशान हैं तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। अभी भी कई पोस्ट ऑफिस स्कीम्स बैंकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे रही हैं। यानी आपका पैसा ज्यादा सुरक्षित और फायदे वाला बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved