देश
Sawan 3rd Somwar: तीसरे सोमवार को गूंजा हर हर महादेव, देशभर में शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़
Sawan 3rd Somwar: सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज सावन का तीसरा सोमवार है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में आज देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त उपवास रखकर और विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
#WATCH | Varanasi, UP | Mangal Aarti being performed at Kashi Vishwanath Temple during the holy month of Shraavan.
(Source: Kashi Vishwanath Mandir) pic.twitter.com/jqD5wN4pHS
— ANI (@ANI) July 28, 2025
काशी में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में तीसरे सोमवार की सुबह मंगल आरती के साथ शुरुआत हुई। शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर देखी गईं। प्रशासन की ओर से भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई जिससे माहौल और भी भक्ति में डूब गया। हर ओर ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई दी।
#WATCH | Varanasi, UP | Kashi Vishwanath Temple Administration and District Administration shower flower petals on devotees lined up outside the temple.
(Source: Kashi Vishwanath Mandir) pic.twitter.com/CMk1hZLjyf
— ANI (@ANI) July 28, 2025
दिल्ली से देवघर तक शिवमंदिरों में विशेष पूजा
राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से पूजा अर्चना की। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहाँ विशेष पूजा की गई और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
#WATCH | Gujarat | Prayers offered at Koteshwar Mahadev Temple in Ahmedabad on the first Monday of the holy month of Shraavan. In Gujarat, Shraavan starts with Amavasya. pic.twitter.com/ak5xRqiyRk
— ANI (@ANI) July 28, 2025
उज्जैन और अयोध्या में शिव आराधना का अद्भुत नजारा
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज की सुबह मंगल आरती के साथ हुई। भारी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं अयोध्या के क्षीरेश्वरनाथ मंदिर और नागेश्वरनाथ मंदिर में भी भक्तों ने शिवजी को गंगाजल अर्पित किया और पूजा की।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Devotees offer prayers at Kshireshwar Nath temple on the third Monday of the 'saavan' month. pic.twitter.com/Px8MqoiY4g
— ANI (@ANI) July 28, 2025
राजस्थान, अहमदाबाद और हरिद्वार में भी दिखा उल्लास
राजस्थान के तारकेश्वर महादेव मंदिर और अहमदाबाद के कोटेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा की। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर शिव को प्रसन्न करने की कोशिश की। पूरे उत्तर भारत में शिवभक्ति की लहर देखने को मिल रही है।