मनोरंजन
30 की हुईं Sara Ali Khan! ‘केदारनाथ’ से शुरू हुआ सारा का सफर, आज हैं बॉलीवुड की चमकती स्टार
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी Sara Ali Khan बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ‘केदारनाथ’ में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी जोड़ी ने खूब सराहना बटोरी। इस फिल्म के बाद सारा ने लगातार कई फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कम समय में टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं।
फिल्मों से लेकर अवॉर्ड्स तक का सफर
सारा अली खान ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि ओटीटी पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है और वह फोर्ब्स इंडिया 2019 सेलिब्रिटी टॉप 100 सूची में भी शामिल रही हैं। वह इफ्तिखार अली खान पटौदी और साजिदा सुल्तान की परपोती हैं और अभिनेत्री सोहा अली खान व सबा अली खान की भतीजी हैं। उनके छोटे भाई इब्राहिम अली खान भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं।
मोटापे से फिटनेस तक का सफर
बचपन में सारा को उनके वजन को लेकर ट्रोल किया जाता था। वह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से भी जूझ चुकी हैं, जिसे वह अपने वजन बढ़ने की बड़ी वजह मानती हैं। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत और डाइट कंट्रोल से खुद को फिट किया। आज वह घंटों जिम में पसीना बहाकर हर किरदार के लिए खुद को तैयार करती हैं।
ग्लैमरस लुक्स और पर्सनालिटी के लिए मशहूर
सारा अली खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने लुक्स और स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। चाहे इंडियन लुक हो या वेस्टर्न, सारा हर अंदाज में शानदार दिखती हैं। उनकी पब्लिक अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और बेबाक इंटरव्यू हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
वर्क फ्रंट पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में नजर आईं। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की एक नई स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं। इन प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।