मनोरंजन
बिग बॉस 19 में सलमान की गैरमौजूदगी, रोहित शेट्टी बने होस्ट और खुद बने मजाक का पात्र
बिग बॉस 19 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में इस बार सुपरस्टार सलमान खान की जगह निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। सलमान अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण इस बार शो से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले रहे हैं। जहां सलमान हर वीकेंड घरवालों को फटकार लगाते और हंसी मजाक करते नजर आते थे, वहीं इस बार रोहित शेट्टी खुद शो के मजाक का विषय बने।
प्रणीत मोरे ने छेड़ा हंसी का तड़का
रोहित शेट्टी ने घर के कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे को मंच पर बुलाकर अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाने का मौका दिया। प्रणीत ने अपनी फनी बातों से न केवल घरवालों का बल्कि रोहित शेट्टी का भी खूब मनोरंजन किया। जियो हॉटस्टार ने इस मजेदार सेगमेंट का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें रोहित खुद ‘हॉट सीट’ पर बैठे नजर आ रहे हैं और बिना झिझक प्रणीत के चुटकुलों का लुत्फ उठा रहे हैं।
प्रणीत का दिलवाले पर तंज
प्रणीत ने अपने कॉमेडी सेट की शुरुआत रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ पर मजाक से की। उन्होंने कहा, “रोहित सर बहुत टैलेंटेड हैं। जब उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ होस्ट किया तो बहुत जच गया। वो चलते हुए कार से कूदते हैं, लेकिन सबसे बड़ा रिस्क था 100 करोड़ रुपये लगाकर ‘दिलवाले’ बनाना।” रोहित ने हँसते हुए तुरंत सुधार किया कि फिल्म पर 150 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
पुलिस और रोहित शेट्टी का मज़ाकिया संबंध
प्रणीत ने आगे कहा, “रोहित सर पुलिस का इतना सम्मान करते हैं कि वो अपनी सारी फिल्मों में पुलिस को हीरो बनाते हैं। बदले में पुलिस भी उन्हें इतना सम्मान देती है कि जब चेकपोस्ट होता है, तो रोहित सर खुद पुलिस वालों की गाड़ी चेक करते हैं और पुलिस कहती है, ‘सर, आप जाइए, हमें जाने दीजिए।'” इस पर सेट पर मौजूद निर्माता और कंटेस्टेंट हंस-हंस कर लोटपोट हो गए।
रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने बढ़ाया शो का मजा
सलमान खान के न होने के बावजूद रोहित शेट्टी ने अपनी मजेदार होस्टिंग से शो को अलग ही रंग दिया है। उनका कॉमेडी और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। यह एपिसोड बिग बॉस के फैंस के लिए एक ताज़ा और मनोरंजक अनुभव लेकर आया है। अब देखना यह है कि रोहित के साथ बिग बॉस का यह नया अध्याय दर्शकों को कितना पसंद आता है।