मनोरंजन
फिटनेस में फिट लेकिन सोच में डूबे Salman Khan, आधी रात की तस्वीर ने बढ़ाई बेचैनी
Salman Khan इन दिनों भले ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर वो धमाल न मचा पा रहे हों जैसा पहले करते थे लेकिन उनके चाहने वालों की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। बीते कुछ दिनों से सलमान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हर दिन कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं। लेकिन जो पोस्ट उन्होंने रात 1 बजे किया उसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।
फोटो में दिखा गंभीर लुक, लेकिन कैप्शन ने खींचा ध्यान
सलमान ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनका गंभीर लुक नजर आ रहा है। उनकी आँखों में कुछ सोचने वाली गहराई दिख रही थी। हालांकि, इस तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन पर गया। उन्होंने लिखा, “कड़ी मेहनत करो सही दिशा में। वह उन्हीं पर मेहरबान है और उन्हें उनके हुनर से पहलवान बना देगा।” यह लाइन सुनकर हर कोई हैरान था कि सलमान आखिर क्या कहना चाहते हैं।
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1940858575347503480
फैंस से करवा डाली अंग्रेज़ी में ट्रांसलेशन
सलमान खान ने इस कैप्शन को अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट करने की ज़िम्मेदारी अपने फैंस को दे दी। और बस फिर क्या था, उनके चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक ट्रांसलेशन देना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, “Work hard in the right direction. He is kind only to them and will make them wrestlers through their skills.” वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज़ में बोले – “भाई आधी रात को होमवर्क मत दो!”
फैंस बोले – यह अगली फिल्म का डायलॉग है क्या?
कई यूज़र्स ने अनुमान लगाया कि यह सलमान की अगली फिल्म का कोई पंचलाइन हो सकती है। ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने के बाद सलमान इन दिनों बहुत सोच-समझकर प्रोजेक्ट चुन रहे हैं। उनके पास कई फिल्मों की स्क्रिप्ट्स हैं लेकिन कौन सी फिल्म पहले करनी है ये तय नहीं हुआ है। इस रहस्यमयी कैप्शन को देखकर लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि सलमान अब कुछ नया और अलग करने की तैयारी में हैं।
सलमान की फिटनेस पर भी नहीं हटी नजरें
तस्वीर में सलमान का स्टाइल और फिटनेस दोनों फैंस को खूब पसंद आया। कई लोगों ने उनकी बॉडी की तारीफ करते हुए लिखा कि उम्र उनके पास फटक भी नहीं रही है। कुछ ने पूछा कि “रात 1 बजे नाखून क्यों चबा रहे हो भाई?” वहीं कुछ फैंस ने सलमान की सेहत के लिए दुआ भी की। सलमान की इस पोस्ट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह ना सिर्फ एक बड़े सितारे हैं बल्कि फैंस के दिलों के राजा भी हैं।