मनोरंजन
Rupali Ganguly: अनुपमा ने तुर्किए पर निकाला गुस्स! क्यों कहा भारतीयों से “कैंसिल करो”?
Rupali Ganguly: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से जो तनाव चल रहा था वह अब थोड़ा शांत होता दिख रहा है। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया और भारत सरकार ने भी अपना रुख साफ कर दिया। इसी बीच टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने अब तुर्की पर अपना गुस्सा निकाला है क्योंकि तुर्की पाकिस्तान का साथ दे रहा है।
तुर्की के खिलाफ उठी बॉयकॉट की मांग
तुर्की और चीन दोनों ही पाकिस्तान की गलत गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर तुर्की को बॉयकॉट करने की मांग चल रही है। भारत से हर साल हजारों लोग तुर्की घूमने जाते हैं जिससे वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा होता है। इसी वजह से अब रुपाली गांगुली ने लोगों से अपील की है कि वे तुर्की की यात्रा रद्द करें।
Can we please cancel our bookings for Turkey. This is my request to all Indian Celebs/Influencers/Travellers. This is the least we can do as Indians.#BoycottTurkey
— Rupali Ganguly (@TheRupali) May 13, 2025
सेलिब्रिटीज और यात्रियों से खास अपील
रुपाली गांगुली ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या हम तुर्की की बुकिंग को कैंसिल कर सकते हैं। यह मेरी सभी भारतीय सेलेब्स, इंफ्लुएंसर्स और यात्रियों से गुजारिश है। हम भारतीय हैं और हम ऐसा कर सकते हैं। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम नहीं जाएंगे लेकिन एक्टर्स को कौन रोकेगा।
विशाल मिश्रा ने भी जताया समर्थन
संगीतकार विशाल मिश्रा ने भी इस मुहिम का समर्थन किया और कहा कि वे अब तुर्की अजरबैजान और चीन नहीं जाएंगे। इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी की AFS आदमपुर की तस्वीरें भी रीशेयर की थीं और लिखा था कि जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा है। तुर्की लगातार पाकिस्तान को हथियार देता रहा है और ऐसे में कलाकारों और आम लोगों का इस समर्थन में आना बड़ा कदम माना जा रहा है।
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी रही मुखर
रुपाली गांगुली पहले भी पहलगाम हमले पर अपना दुख जता चुकी हैं और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को भी खुलकर समर्थन देती नजर आई थीं। अब तुर्की के खिलाफ उनकी यह अपील बताती है कि वह केवल कलाकार ही नहीं बल्कि एक जागरूक नागरिक भी हैं जो देश के पक्ष में खुलकर बोल रही हैं।