खेल
Rohit Sharma के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल फैंस बोले – क्या यह उनका आखिरी सीजन है?
Rohit Sharma: IPL 2025 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए जमकर मेहनत की है और अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया है। मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में है जबकि लखनऊ की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं।
Rohit Sharma के बयान से मचा बवाल
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें रोहित शर्मा और जहीर खान बातचीत कर रहे हैं। इस वीडियो में रोहित कहते नजर आ रहे हैं कि जो करना था कर लिया अब कुछ करने की जरूरत नहीं। इसी दौरान पीछे से ऋषभ पंत आकर हाँ कहते हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर बहस छेड़ दी है।
पहले भी वायरल हो चुका है रोहित का वीडियो
पिछले सीजन में भी रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर से कहते सुनाई दिए थे क्या है मेरे लिए ये मेरा आखिरी है। बाद में केकेआर ने यह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया था। अब एक बार फिर ऐसा वीडियो सामने आने से नई चर्चा शुरू हो गई है।
Q: For how long are you going to watch this reel?
A: Haaanjiiii #MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #LSGvMI pic.twitter.com/e2oxVieoz2
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2025
Rohit Sharma की खराब फॉर्म बनी चिंता का विषय
IPL 2025 में रोहित शर्मा अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। अब तक खेले गए तीन मैचों में उनके बल्ले से केवल 21 रन निकले हैं और एक बार तो वे शून्य पर भी आउट हो चुके हैं। उनकी खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
मुंबई इंडियंस को 5 बार बना चुके हैं चैंपियन
Rohit Sharma 2011 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और अब तक 260 IPL मैचों में 6649 रन बना चुके हैं। उनके नाम 2 शतक और 43 अर्धशतक दर्ज हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है जिससे वे लीग के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।