खेल
Rishabh Pant ICC Test Rankings: MS धोनी भी रह गए पीछे – ऋषभ पंत ने ICC रैंकिंग में रच दिया ऐसा इतिहास
Rishabh Pant ICC Test Rankings: लीड्स टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में ऋषभ पंत ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने सबका दिल जीत लिया। पहली और दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर पंत ने अकेले दम पर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुँचाया। हालांकि जीत नहीं मिली, लेकिन पंत के बल्ले की गूंज आईसीसी रैंकिंग तक पहुंच गई।
दोनों पारियों में शतक लगाकर बने भारत के सातवें खिलाड़ी
पहली पारी में पंत ने 178 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। दूसरी पारी में भी उनका तूफान जारी रहा और उन्होंने 140 गेंदों में 118 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ ही ऋषभ पंत भारत के ऐसे सातवें बल्लेबाज बन गए जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग
इस शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी मिला है। पहले वह नंबर 8 पर थे लेकिन अब वह एक पायदान चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच से पहले उनकी रेटिंग 739 थी जो अब बढ़कर 800 हो गई है। यह भारत के किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज की अब तक की सबसे ऊंची टेस्ट रेटिंग है।
एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ा
महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट क्रिकेट में दुनिया भर में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहचान मिली लेकिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह कभी भी 800 रेटिंग अंक तक नहीं पहुंच पाए। धोनी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रेटिंग 661 रहा जबकि उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19 थी। वहीं पंत ने ना केवल यह आंकड़ा पार किया बल्कि धोनी के टेस्ट शतकों की संख्या (6) को भी पीछे छोड़ दिया है।
आगे की राह में बन सकते हैं और रिकॉर्ड
ऋषभ पंत अभी 26 वर्ष के हैं और उनका करियर अभी अपने सुनहरे दौर में है। अगर वह ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो आने वाले समय में वह न सिर्फ भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं बल्कि दुनिया के शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उनके फॉर्म और आत्मविश्वास को देखकर लगता है कि रिकॉर्ड्स की लंबी सूची उनकी राह देख रही है।
खेल
IPL 2026 में विराट कोहली का धमाका. SRH के खिलाफ नाबाद 69 रन से बने कई रिकॉर्ड
खेल
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार के पास 200 विकेट का ऐतिहासिक मौका, दो विकेट चाहिए
खेल
IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया अहम फैसला
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक दो दिन पहले बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल 2026 में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले किसी भी तरह का सेलिब्रेशन नहीं होगा। यह फैसला बीसीसीआई की तरफ से सुरक्षा और सम्मान के लिहाज से लिया गया है।
पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़
हर साल आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले एक भव्य सेरेमनी होती है, जिसमें स्टार सिंगर, डांसर और अभिनेता परफॉर्म करते हैं। लेकिन साल 2025 में आरसीबी की टीम ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया। इस जीत का जश्न मनाने के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची। इस हादसे में 11 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश में भारी संवेदना और आलोचना पैदा की थी।

BCCI ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी, 11 सीटें रहेंगी खाली
इस बार बीसीसीआई ने भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को सम्मान देने के लिए ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। RCB की तरफ से पहला मैच होने से पहले मौन रखा जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रहेंगी, ताकि इस हादसे में खोए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यही मुख्य कारण है कि इस साल कोई भव्य समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मैच
आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। RCB अपनी पिछली जीत को दोहराने और टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं SRH की नजरें इस सीजन अपने दूसरे खिताब पर होगी। पिछले सीजन में RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहला खिताब जीता था।
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Fashion9 years ago
Model Jocelyn Chew’s Instagram is the best vacation you’ve ever had
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State


