टेक्नॉलॉजी

Redmi 15 5G भारत में लॉन्च! 7,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ बजट फोन धमाका

Published

on

अगर आप 15,000 रुपये के बजट में बड़ा बैटरी और 5G सपोर्ट वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Redmi 15 5G आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आज ही यह फोन भारत में लॉन्च हुआ। इस डिवाइस में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

रिवर्स चार्जिंग और बड़ी बैटरी

Redmi 15 5G सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अन्य डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा भी देता है। यह फोन वायरड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी और चार्जिंग फीचर इसे लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाते हैं।

कीमत और उपलब्धता

फोन की कीमत बहुत आकर्षक है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसे 28 अगस्त से Amazon, Xiaomi India वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन तीन कलर ऑप्शन Frosted White, Midnight Black और Sandy Purple में उपलब्ध है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi 15 5G में 6.9 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन-फ्रेंडली है। फोन में Snapdragon 6s जनरेशन 3 चिपसेट, 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है और दो साल के OS अपग्रेड और चार साल की सुरक्षा अपडेट्स मिलेंगी।

कैमरा और AI फीचर्स

कैमरा की बात करें तो फोन में AI-सपोर्टेड 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में AI Sky, AI Beauty और AI Erase जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन का बैटरी और कैमरा कॉम्बिनेशन इसे बजट फोन से ऊपर का विकल्प बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved