टेक्नॉलॉजी
Realme ने लॉन्च किया Neo 7 Turbo AI, 7200mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाला दमदार गेमिंग फोन!
Realme ने बाजार में अपने नए पावरफुल फोन Realme Neo 7 Turbo AI को पेश किया है। यह फोन Neo 7 सीरीज का टर्बो वर्ज़न है। कंपनी ने पहले भी इस सीरीज में Realme Neo 7 लॉन्च किया था। नया फोन AI एडिशन के रूप में सीमित संस्करण में चीन में पेश किया गया है। इस फोन में 7200mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
Realme Neo 7 Turbo AI की कीमत और वेरिएंट
Realme Neo 7 Turbo AI को चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। ये वेरिएंट हैं 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1999 (लगभग 24,672 रुपये) रखी गई है। यह फोन केवल एक रंग विकल्प में उपलब्ध है। अलग-अलग वेरिएंट की भारतीय कीमतें इस प्रकार हैं:
-
12GB RAM + 256GB: CNY 1999 (लगभग 24,672 रुपये)
-
12GB RAM + 512GB: CNY 2499 (लगभग 30,843 रुपये)
-
16GB RAM + 256GB: CNY 2299 (लगभग 28,374 रुपये)
-
16GB RAM + 512GB: CNY 2699 (लगभग 33,311 रुपये)
दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
Realme Neo 7 Turbo AI में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और वीडियो का अनुभव और भी स्मूद होता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। IP69 रेटिंग की वजह से यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर और मेमोरी
इस गेमिंग फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर है। इसमें 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है। फोन Realme UI 6 पर चलता है जो Android 15 आधारित है। 7200mAh की बैटरी और 100W USB Type C फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन जल्दी चार्ज होता है और लंबे समय तक चलता है।
कैमरा और AI फीचर्स
Realme Neo 7 Turbo AI में 50MP का मुख्य OIS कैमरा दिया गया है, इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है। फोन की AI एडिशन विशेषता इसे स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली बनाती है। यह फोन खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है।