टेक्नॉलॉजी

Realme 15 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म, Snapdragon 7 Gen 4 के साथ 25,000 में धांसू फीचर्स मिलने की उम्मीद

Published

on

Realme भारत में 24 जुलाई को अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 15 और Realme 15 Pro लॉन्च करने जा रही है। ये नए स्मार्टफोन पिछले Realme 14 Pro सीरीज की जगह लेंगे। कंपनी ने पहले ही यह कंफर्म कर दिया है कि Realme 15 Pro में Qualcomm का नया Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी शेयर कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 15 Pro की कीमत भारत में करीब 25,000 रुपये हो सकती है।

7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

Realme 15 Pro की बैटरी डिटेल्स कंपनी की वेबसाइट और Flipkart पर कंफर्म कर दी गई हैं। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इससे पहले 14 Pro में 6000mAh+ की बैटरी दी गई थी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 22 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक और 113 घंटे का Spotify प्लेबैक देगा। इसके साथ ही फोन में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जबकि पिछले वेरिएंट में 45W चार्जिंग दी गई थी।

स्लिम डिजाइन और नई बैटरी टेक्नोलॉजी

Realme 15 Pro की मोटाई सिर्फ 7.69mm होगी। ऐसे में संभावना है कि कंपनी इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी की कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी और फोन का साइज बड़ा नहीं होगा। लिस्टिंग में बताया गया है कि यह फोन सिल्वर, सिल्क पर्पल, वेलवेट ग्रीन और सिल्क पिंक रंगों में उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स को आकर्षक कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

बेहतरीन डिस्प्ले और दमदार फीचर्स

Realme 15 Pro में 4D कर्व+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेंटर पोजिशन पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स होगी, रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94 प्रतिशत रहेगा। इस डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन भी दी जाएगी। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved