देश
Raja Raghuvanshi Case: मेघालय की रहस्यमयी भूमि बनी हत्या की साजिश का केंद्र, सोनम का नया ठिकाना कहाँ?
Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्या मामले में अब सोनम रघुवंशी की अगली मंजिल शिलॉन्ग जिला जेल होगी। पुलिस रिमांड के बाद उन्हें इसी जेल में रखा जाएगा। अगर अदालत में सोनम दोषी पाई जाती हैं तो वह जीवन भर इसी जेल में रहेंगी। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में हैं।
महिला कैदियों की संख्या में सोनम की एंट्री
शिलॉन्ग जिला जेल में सोनम दूसरी महिला होंगी जिन्हें हत्या के केस में बंद किया जाएगा। इस जेल में कुल 496 कैदी हैं जिनमें से सिर्फ 19 महिलाएं हैं। सोनम इस जेल की 20वीं महिला कैदी बनेंगी और हत्या के गंभीर मामले में जेल जाएंगी।
सोनम पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी
सोनम को जेल अधीक्षक कार्यालय के पास बनी एक विशेष बैरक में रखा जाएगा। उनके साथ दो वरिष्ठ महिला विचाराधीन कैदियों को भी रखा जाएगा जो उन पर निगरानी रखेंगी। साथ ही CCTV कैमरों के जरिए सोनम पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी ताकि वह कोई गलत कदम न उठा लें।
जेल में मिलेंगी ये सुविधाएं
सोनम को जेल के नियमों के अनुसार टीवी देखने की सुविधा दी जाएगी और वह अपने परिवार से मिलने की तय प्रक्रिया के अनुसार मिल सकेंगी। उनसे मिलने आने वालों के नाम पहले से जेल प्रशासन को देने होंगे। उन्हें नाश्ता दोपहर का खाना और रात का खाना जेल के समयानुसार मिलेगा।
सोनम को करना होगा जेल में काम
जेल में रहने के दौरान सोनम को भी अन्य महिला कैदियों के साथ मिलकर सिलाई और अन्य कौशल विकास से जुड़े काम करने होंगे। यह काम उन्हें जेल के नियमों के अनुसार करने होंगे। यह सब इस उद्देश्य से किया जाएगा कि वह मानसिक रूप से मजबूत बनी रहें और सकारात्मक रहें।