देश
Raja Raghuvanshi Case: कामाख्या देवी मंदिर की तस्वीर बनी हत्या से पहले की आखिरी याद! क्या यही थी सोनम की साजिश की पहली सीढ़ी
Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह कमाख्या देवी के मंदिर के पास पहाड़ियों के बीच खड़े हैं। यह वही यात्रा थी जो उनकी पत्नी सोनम की शर्त पर की गई थी। राजा इस तस्वीर में खुश नजर आ रहे हैं और फोन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फोटो खुद सोनम ने खींची थी।
पत्नी की अजीब शर्त ने बदली किस्मत
सोनम रघुवंशी ने राजा के सामने एक अनोखी शर्त रखी थी कि वह तब तक शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी जब तक कि कमाख्या देवी के दर्शन न हो जाएं। राजा ने इसे प्यार की निशानी समझते हुए यह शर्त मानी और उन्हें मंदिर लेकर गया। पर किसे पता था कि यही यात्रा उनकी आखिरी खुशी होगी।
जिसे अपनाया उसी ने की साजिश
राजा रघुवंशी अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिनके साथ वह जिंदगी बिताने का सपना देख रहे थे वही पत्नी सोनम उनकी मौत की वजह बन गई। राजा का दोष बस इतना था कि उन्होंने परिवार की पसंद से शादी की और जीवन में समझौता करना चुना। सोनम चाहती तो इनकार कर सकती थीं लेकिन उन्होंने एक खौफनाक रास्ता चुना।
प्रेमी के साथ मिलकर रची गई हत्या की योजना
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को खत्म करने की योजना बनाई। फिर राज ने तीन सुपारी किलर्स के जरिए राजा को मरवा दिया। यह साजिश सोच-समझकर और बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई थी।
जांच में खुलती गई परतें
राजा की लाश 2 जून को मिली थी। इसके बाद 9 जून को सोनम ने अपने भाई को अपनी लोकेशन बताई। पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया और फिर इस खौफनाक वारदात की परतें एक-एक कर सामने आने लगीं। हर खुलासा पहले से ज्यादा हैरान करने वाला था।