देश
Rahul Gandhi 55th Birthday: जन्मदिन पर राहुल को पीएम मोदी की शुभकामनाएं क्या राजनीति से परे दिखा अपनापन
Rahul Gandhi 55th Birthday: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं। फिलहाल वे उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उन्होंने भारत और विदेश में शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित रॉलिंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल की डिग्री हासिल की।
Birthday greetings to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi. May he be blessed with a long and healthy life.@RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2025
राजनीति में राहुल गांधी की शुरुआत और सफर
राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये वही सीट थी जो कभी उनके पिता राजीव गांधी की परंपरागत सीट मानी जाती थी। इसके बाद 2009 और 2014 में भी उन्होंने अमेठी से जीत दर्ज की। साल 2007 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और 2013 में वे कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने। साल 2017 में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
Warmest birthday greetings to Shri @RahulGandhi.
What sets you apart is your unequivocal dedication to the Constitution's values and your deep compassion for social, political and economic justice for the millions whose voices often go unheard.
Your actions consistently…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2025
2019 में अमेठी से हार लेकिन वायनाड से जीते
2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को अमेठी सीट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा जहां उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हराया। हालांकि उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था और वहां से जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा—रायबरेली और वायनाड—और दोनों जगह से विजयी रहे। लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी और वायनाड सीट अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को दे दी। प्रियंका अब वायनाड से सांसद हैं और राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
I join the entire Congress family and millions across the country in wishing our beloved leader, LOP Sh. @RahulGandhi ji a very happy birthday!
Your courage to take on the fascists without fear, your message of love triumphing over hate, and your farsighted vision for our… pic.twitter.com/gjQDztIerR
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) June 19, 2025
नेताओं ने दी राहुल गांधी को शुभकामनाएं
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने लिखा, “राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका समर्पण, संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई आपको दूसरों से अलग बनाती है।” उन्होंने आगे लिखा, “आपका मिशन सच्चाई को सत्ता के सामने लाने का है और यह देश के वंचित तबकों को हिम्मत देता है।” कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी का निडर होकर फासिस्ट ताकतों से लड़ना, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की लड़ाई लड़ना और गरीबों के लिए सोच रखना उन्हें इस समय देश का सबसे जरूरी नेता बनाता है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का भी जिक्र किया जो देश भर में लोगों के बीच उम्मीद की किरण बनी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष सच्चे सामाजिक न्याय का प्रतीक है और अब समय आ गया है कि वे देश का नेतृत्व करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।