व्यापार
PNB Education Loan: अब सिर्फ 7.5% ब्याज पर मिलेगा शिक्षा ऋण PNB का छात्रों के लिए बड़ा तोहफा
PNB Education Loan: पंजाब नेशनल बैंक ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए अपने शिक्षा ऋण पर ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की कटौती कर दी है। यह कटौती विशेष रूप से विद्या लक्ष्मी योजना के तहत दी जा रही है। बैंक का कहना है कि इससे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी।
अब इतने प्रतिशत से शुरू होगा ब्याज
इस फैसले के बाद अब यह शिक्षा ऋण उन छात्रों को मिलेगा जिन्हें पूरे भारत के 860 गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिला है। संशोधन के बाद अब इस योजना के तहत ऋण पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत से शुरू होगी।
विद्या लक्ष्मी योजना की खासियतें
पीएम विद्या लक्ष्मी एक खास शिक्षा ऋण योजना है जो बिना किसी सुरक्षा और गारंटी के मिलती है। यह ऋण उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो अपनी योग्यता के आधार पर उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों में दाखिला लेते हैं। इसमें छात्रों की जरूरत के अनुसार राशि प्रदान की जाती है।
शिक्षा ऋण के लिए ज़रूरी दस्तावेज
छात्रों को आधार और पैन कार्ड के साथ पहचान और पते का प्रमाण देना होगा। पिछले शिक्षण संस्थान की मार्कशीट की स्वप्रमाणित प्रति देनी होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम और कॉलेज का ऑफर लेटर जिसमें फीस का विवरण हो भी ज़रूरी है। पासपोर्ट साइज फोटो और आय का प्रमाण पत्र भी देना होगा।
कितनी मिलती है सब्सिडी
पीएनबी की विद्या लक्ष्मी योजना में माता पिता या अभिभावक को सह उधारकर्ता बनना होता है। अगर अभिभावकों की सालाना आय 4.5 लाख से 8 लाख के बीच है तो तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सों पर 100 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलती है। अन्य कोर्सों पर 3 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है।