देश

PM Modi Cyprus visit : साइप्रस ने मोदी को दिया अपना सबसे बड़ा सम्मान, क्या भारत के लिए खुलेंगे यूरोप के नए दरवाजे?

Published

on

PM Modi Cyprus visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस दौरे के दूसरे दिन वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोज़ III” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने राजधानी निकोसिया में भव्य समारोह में सौंपा। मोदी इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं।

सम्मान नहीं जिम्मेदारी है: मोदी

सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशा और शक्ति का है। उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति, भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का सम्मान है। यह दोनों देशों की मित्रता और साझा मूल्यों की प्रतीक है।

भारत-साइप्रस रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान एक जिम्मेदारी है और वह इसे दो देशों के बीच बेहतर संबंधों की दिशा में एक कर्तव्य के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और साइप्रस की साझेदारी आने वाले समय में और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी और वैश्विक शांति में योगदान देगी।

व्यापारिक मुलाकातों में दिखी गर्मजोशी

पीएम मोदी ने निकोसिया में साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ व्यापार जगत के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। मोदी ने कहा कि साइप्रस यूरोप में भारत के लिए प्रवेशद्वार जैसा है और इसमें संभावनाएं अपार हैं।

23 साल बाद किसी भारतीय पीएम का साइप्रस दौरा

यह दौरा तीन देशों की यात्रा का पहला चरण है जिसमें पीएम मोदी सबसे पहले साइप्रस पहुंचे। इसके बाद वह कनाडा और क्रोएशिया जाएंगे। खास बात यह है कि 23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस का दौरा किया है। इस यात्रा को ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved