देश
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का खतरनाक खेल! आतंकवादियों ने कश्मीर में मचाया बवाल
Pahalgam Terror Attack: पहलागाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने ऐसे आतंकवादियों को कश्मीर भेजा है जो अफगानिस्तान में लड़ चुके हैं। इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी मिली है कि ये बेहद खतरनाक और प्रशिक्षित हैं।
पाकिस्तान का कश्मीर में दखल
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान कश्मीर के अच्छे माहौल से परेशान था और कश्मीर में हो रही विकास की चर्चा से नाराज था। इसी कारण उसने कश्मीर में आत्मघाती और खतरनाक आतंकवादियों को भेजा। ये आतंकवादी अफगानिस्तान में जंग लड़ चुके हैं और सुरक्षा बलों से घिरे होने पर भी भागते नहीं हैं।
22 अप्रैल का हमला
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन वैली में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनकी धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया था। यह हमला 2019 पुलवामा हमले के बाद का सबसे बड़ा हमला था।
आतंकवादियों की तैयारी
आतंकवादियों के पास AK-47 और M4 कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार थे और वे बॉडीकैम्स पहनकर हमले को अंजाम दे रहे थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। ये आतंकवादी पूरी तरह से प्रशिक्षित और खतरनाक थे।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई
हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया। लगातार कश्मीर के जंगलों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो रही है। 24 घंटों के भीतर सुरक्षा बलों ने 8 आतंकवादियों के घर उड़ा दिए हैं।