देश
Pahalgam attack: शोपियां और पुलवामा में सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी और 6 आतंकियों का सफाया
Pahalgam attack: पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। देशभर में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं ताकि आतंक की इस खेल को जड़ से खत्म किया जा सके। पिछले 50 घंटों में भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को करारा जवाब
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद 6 और 7 मई की रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा।
#WATCH | J&K | Encounter underway at Nader, Tral area of Awantipora. Police and security forces are carrying out the operation. Details awaited.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/sn92x3MfiN
— ANI (@ANI) May 15, 2025
शोपियां में लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर
13 मई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन केलर’ नाम दिया गया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर शाहिद कुट्टे समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
शहीद सरपंच की हत्या में शामिल था शाहिद कुट्टे
शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। शाहिद कुट्टे ने 18 मई 2024 को हिरपोरा में भाजपा के एक सरपंच की हत्या की थी। वह 8 मार्च 2023 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। दूसरा आतंकी आदनान शफी डार भी अक्टूबर 2024 से आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
पुलवामा में भी तीन आतंकी मारे गए
शोपियां के बाद अब पुलवामा के त्राल गांव में 15 मई को सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली। यहां भी सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। इस मुठभेड़ में भी तीन आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने साफ कर दिया है कि भारत आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर चलता है।