देश

Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह के आदेश से शुरू हुई पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई! पाकिस्तानियों को देश से बाहर करने की मुहिम

Published

on

Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। हमले में पाकिस्तान प्रशिक्षित चार आतंकवादियों ने 26 लोगों की जान ली थी। इसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि रोकने और पाकिस्तान के दूतावास को बंद करने जैसे पांच बड़े फैसले लिए हैं। साथ ही सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान का आदेश

48 घंटे की डेडलाइन खत्म होने के बावजूद बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक भारत में रह रहे हैं। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और आदेश दिया है कि वे अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें बाहर निकालें। इस दिशा में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महाराष्ट्र ने शुरू की कड़ी कार्रवाई

अमित शाह के निर्देश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रहने वाले पाकिस्तानियों की सूची बनानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने गृह मंत्री को फोन पर जानकारी दी है कि महाराष्ट्र पुलिस ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर ली है। फडणवीस ने साफ कर दिया है कि जो समय पर भारत नहीं छोड़ेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुणे और अलीगढ़ में चल रहा पाकिस्तानियों का सत्यापन

पुणे जिला प्रशासन ने अब तक 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक की छूट दी गई है। वहीं अलीगढ़ में जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 50 पाकिस्तानी नागरिक वहां मौजूद हैं और प्रशासन केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

शादी और परिवार पर भी संकट

पाकिस्तान से शादी या परिवार के कार्यक्रमों के लिए भारत आए लोग अब मुश्किल में हैं। पंजाब से एक पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि वह डेढ़ महीने के वीजा पर आया था लेकिन अब पंद्रह दिन में लौट रहा है। राजस्थान के शैतान सिंह और सुरेंद्र सिंह की शादियों पर भी संकट आ गया है। वहीं राधा भिल को अपने दो साल के बेटे से दोबारा बिछड़ने का डर सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved