व्यापार

1.65 लाख Startups में सिर्फ 22 हजार को मिला फंड, क्या खत्म हो रहा है भारत का स्टार्टअप सपना?

Published

on

अरिन कैपिटल के चेयरमैन और उद्योगपति मोहनदास पई ने कहा है कि भारत के Startups पीछे इसलिए रह जा रहे हैं क्योंकि उन्हें सही तरीके से फंडिंग नहीं मिल रही है। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पॉलिसी में बदलाव और आरएंडडी में निवेश बढ़ाने की मांग की है।

तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के बावजूद खतरे में इनोवेशन

मोहनदास पई ने चेतावनी दी है कि भारत भले ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका हो लेकिन अगर फंडिंग और नीति से जुड़ी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो हम इनोवेशन की दौड़ में पीछे रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में 1 लाख 65 हजार स्टार्टअप रजिस्टर्ड हैं जिनमें से 22 हजार को ही फंड मिला है।

चीन और अमेरिका से बहुत पीछे भारत का निवेश

उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि चीन ने पिछले दस सालों में स्टार्टअप्स में 835 बिलियन डॉलर का निवेश किया है वहीं अमेरिका ने 2.32 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए हैं जबकि भारत सिर्फ 160 बिलियन डॉलर तक ही पहुंच पाया है और उसमें से भी ज्यादातर विदेशी निवेश है।

भारतीय निवेशक क्यों नहीं कर पा रहे स्टार्टअप में फंडिंग

पई ने बताया कि अमेरिका में बीमा कंपनियां और यूनिवर्सिटी एंडोमेंट्स स्टार्टअप फंडिंग का बड़ा हिस्सा देती हैं लेकिन भारत में सरकारी नीतियों के चलते लोकल फंड्स स्टार्टअप में निवेश नहीं कर सकते। बीमा कंपनियां भी जरूरी सुधारों के अभाव में पीछे हैं।

फंड ऑफ फंड्स और पेंशन फंड को लेकर सुझाव

मोहनदास पई ने सरकार के फंड ऑफ फंड्स प्रोग्राम को 10 हजार करोड़ से बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के पेंशन फंड जिनका कुल आकार 40 से 45 लाख करोड़ रुपये है वे सख्त नियमों के चलते स्टार्टअप में निवेश नहीं कर पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved