मनोरंजन

Orry की इच्छा रिश्ता भेजो! बॉलीवुड का सबसे फेमस पार्टीबॉय अब बसाना चाहता है अपना घर

Published

on

Orry: ओरहान अवत्रमणी यानी ओरी, बॉलीवुड की हर बड़ी पार्टी और इवेंट में नज़र आने वाला एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। सारा अली खान, जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन जैसी स्टार किड्स के साथ उनकी दोस्ती जगज़ाहिर है। अक्सर वे सोशल मीडिया पर मस्ती भरे वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

वायरल हुआ ओरी का नया वीडियो

हाल ही में ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे किसी पथरीली जगह पर घूमते हुए नज़र आ रहे हैं। शर्टलेस ओरी हाथ में ड्रिंक लिए थोड़े उदास से दिख रहे हैं। लेकिन लोगों का ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने अपनी ज़िंदगी में शादी, पत्नी और बच्चों की ख्वाहिश जताई।

शादी और बच्चों की चाहत

वीडियो के कैप्शन में ओरी ने लिखा, “थैंक यू ऑल, गे होना अब तक मज़ेदार था लेकिन अब मैं 30 साल का हूं और अब वक्त है पत्नी और बच्चों का।” साथ ही उन्होंने लिखा, “रिश्ता भेजो।” इस पर भूमि पेडनेकर ने कमेंट किया कि उनके पास अच्छा मैच है, वहीं किम शर्मा ने मजाकिया अंदाज़ में पूछा—“बच्चे…?” कई अन्य सेलिब्रिटी भी इस पर मज़ेदार रिएक्शन देने लगे।

क्यों हैं ओरी इतने फेमस

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ओरी इतने मशहूर क्यों हैं। असल में वे बॉलीवुड के हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल का अहम हिस्सा हैं। वे कपूर, खान और अन्य बड़ी फिल्म फैमिलीज़ की हर पार्टी में मौजूद रहते हैं। यहां तक कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के हर फंक्शन में भी उनकी मौजूदगी देखी गई थी।

ओरी का करियर और पर्सनल लाइफ

ओरी एक सोशलाइट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिज़ाइन से फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिज़ाइन में डिग्री ली है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम किया है और मुंबई के स्टीव मैडेन स्टोर में भी नौकरी की है। फिर भी उनकी असली कमाई का राज लोगों के लिए अब भी रहस्य बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved