टेक्नॉलॉजी

Online Scam Alert: एक्सचेंज से लेकर कार्ड ऑफर तक, जानिए हर कदम पर स्मार्ट बनने के टिप्स

Published

on

Online Scam Alert: 12 जुलाई से भारत में Amazon Prime Day Sale और Flipkart GOAT Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, वॉच और ऑडियो गैजेट्स पर बंपर छूट दी जा रही है। लेकिन जैसे-जैसे छूट का फायदा बढ़ता है वैसे-वैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ जाता है।

फर्जी वेबसाइटों से रहें दूर

इन दिनों इंटरनेट पर कई नकली वेबसाइटें सक्रिय हैं जो असली Amazon या Flipkart जैसी दिखती हैं। ये वेबसाइटें यूज़र्स को फर्जी ऑफर दिखाकर बैंकिंग फ्रॉड कर सकती हैं। खरीदारी करने से पहले वेबसाइट के URL को ध्यान से देखें। हमेशा www.amazon.in या www.flipkart.com जैसी आधिकारिक साइट्स से ही खरीदारी करें।

कीमत की सही तुलना ज़रूरी है

Amazon और Flipkart दोनों पर सेल चल रही है तो खरीदारी करने से पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट की कीमत और ऑफर्स की तुलना करें। किस कार्ड (जैसे HDFC, ICICI, SBI) पर ज्यादा छूट मिल रही है ये भी देखें। पुराने फोन के एक्सचेंज पर किस साइट पर ज्यादा वैल्यू मिल रही है वो भी जांचें।

छूट असली है या दिखावा, ऐसे करें पहचान

कई बार कंपनियां पहले प्रोडक्ट की कीमत बढ़ाकर फिर उस पर छूट दिखाकर ग्राहकों को धोखा देती हैं। इससे बचने के लिए प्रोडक्ट की कीमत उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर या किसी दूसरी विश्वसनीय साइट पर जरूर चेक करें। इससे आप जान पाएंगे कि डिस्काउंट असली है या सिर्फ दिखावा।

डिलीवरी लेते समय रखें ये सावधानियां

सेल के दौरान गलत या टूटा-फूटा सामान मिलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इससे बचने के लिए Open Box Delivery का विकल्प चुनें। डिलीवरी एजेंट के सामने बॉक्स खोलें और इसका वीडियो बनाएं। अगर कुछ गलत निकलता है तो आपके पास सबूत होगा जिससे रिफंड या रिप्लेसमेंट आसानी से हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved