टेक्नॉलॉजी

OnePlus Pad Lite: वनप्लस का सबसे सस्ता टैबलेट लॉन्च! शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ

Published

on

OnePlus Pad Lite: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना अब तक का सबसे सस्ता टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम है OnePlus Pad Lite। यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए खास तौर पर लाया गया है जो कम बजट में एक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। यह टैबलेट असल में Oppo Pad SE का रीब्रांडेड वर्जन है जिसे हाल ही में ओप्पो ने पेश किया था। वनप्लस का ये नया टैबलेट Redmi Pad 2 को कड़ी टक्कर देगा जो इसी प्राइस रेंज में आता है।

दो वैरिएंट में हुआ लॉन्च

वनप्लस पैड गो यानी पैड लाइट को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। पहला वैरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है जो केवल Wi-Fi सपोर्ट करता है। वहीं दूसरा वैरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसमें Wi-Fi + LTE दोनों का सपोर्ट मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹17,999 है।

ऑफर में और भी सस्ता मिलेगा

कंपनी ने इस टैबलेट के साथ कुछ लॉन्च ऑफर्स भी दिए हैं। अगर आप इसे खरीदते हैं तो आपको ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹1,000 का लॉन्च ऑफर डिस्काउंट मिल सकता है। इन ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 तक पहुंच जाती है। यह टैबलेट 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप Amazon और OnePlus के ऑफिशियल ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। यह टैबलेट केवल Aero Blue कलर में मिलेगा।

जानिए इसके खास फीचर्स

वनप्लस पैड लाइट में 11 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसकी रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है जिससे यह तेज रोशनी में भी अच्छे से काम करता है। यह टैबलेट MediaTek Helio G100 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें OxygenOS 15 दिया गया है जो Android 15 पर आधारित है।

बैटरी और कैमरा भी शानदार

इस टैबलेट में 9340mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है जो सुरक्षा को बेहतर बनाता है। टैबलेट में चार स्पीकर, Bluetooth 5.4, और USB Type-C पोर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट और बैक दोनों तरफ 5MP का कैमरा भी है जिससे वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी आसानी से हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved