टेक्नॉलॉजी

OnePlus 12 5G की कीमत में अचानक भारी गिरावट! जानिए क्या अब है खरीदने का सही मौका

Published

on

OnePlus 12 5G की कीमत में इतनी बड़ी कटौती इससे पहले कभी नहीं हुई थी। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था और अब इसके दाम अचानक कम कर दिए गए हैं। अमेज़न पर इसकी कीमत में भारी कटौती देखने को मिल रही है।

कितना सस्ता हुआ OnePlus 12

OnePlus 12 5G के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेज़न पर अब 56,998 रुपये लिस्ट की गई है जबकि लॉन्च के समय यह 69,999 रुपये था। कंपनी ने पहले ही 13,000 रुपये कम कर दिए थे और अब बैंक डिस्काउंट और एक्स्ट्रा ऑफर मिलाकर इसे 46,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 12 के शानदार फीचर्स

वनप्लस 12 में 6.82 इंच की फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है। फोन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

दमदार प्रोसेसर और बैटरी

OnePlus 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,400mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन ऑक्सीजनओएस 14 पर काम करता है।

कैमरा की शानदार क्वालिटी

फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मुख्य टेलीफोटो कैमरा 64MP का पेरिस्कोप टेलीस्कोप कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है जो फोटो और वीडियो के शौकीनों के लिए शानदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved