टेक्नॉलॉजी

अब X से कर पाएंगे पेमेंट और शॉपिंग, Elon Musk ला रहे डिजिटल क्रांति!

Published

on

दुनिया के सबसे अमीर और चर्चित बिजनेस आइकन Elon Musk अब एक और बड़े मिशन पर हैं। उन्होंने पहले सैटेलाइट इंटरनेट के ज़रिए Starlink को ऊंचाई दी और अब उनका अगला टारगेट है डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी की दुनिया में उतरना। ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने इसका नाम X कर दिया और अब इसे सिर्फ एक सोशल मीडिया ऐप नहीं रहने देना चाहते।

X में मिलेगा पेमेंट से लेकर शॉपिंग तक सब कुछ

Elon Musk चाहते हैं कि X ऐसा ऐप बने जिसमें लोग सिर्फ पोस्ट शेयर न करें बल्कि शॉपिंग से लेकर बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट और पेमेंट जैसी सारी चीज़ें एक ही जगह कर सकें। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, X की CEO लिंडा याकारिनो ने कहा कि आने वाले समय में लोग X पर पिज़्ज़ा के लिए पेमेंट कर पाएंगे, स्टॉक ट्रेडिंग कर सकेंगे और रोज़मर्रा की शॉपिंग भी वहीं से कर सकेंगे।

जल्द आएगा X मनी और X कार्ड्स

कंपनी की योजना है कि जल्दी ही X का खुद का डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया जाए, जिसका नाम हो सकता है ‘X Money’। इससे लोग सामान खरीदने, पैसे भेजने और किसी को पेमेंट करने जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी X के डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी लाने की तैयारी कर रही है।

चीन के WeChat की तरह होगी X की दुनिया

मस्क का सपना है कि X एक ऐसा ऐप बने जहां यूज़र को अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल न करने पड़ें। चीन में WeChat एक ऐसा मल्टी-यूज़ ऐप है जिसमें चैटिंग से लेकर पेमेंट, टिकट बुकिंग और शॉपिंग तक सबकुछ होता है। मस्क भी उसी मॉडल पर X को सुपर ऐप बनाना चाहते हैं। WhatsApp ने भी इस दिशा में कोशिश की थी लेकिन उतनी कामयाबी नहीं मिली। अब मस्क चाहते हैं कि X उन सभी कमियों को पूरा करे।

शुरुआत अमेरिका से, भारत में भी जल्द होगी एंट्री

X का डिजिटल पेमेंट और X Money सर्विस सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च होगी। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे देशों में इसका विस्तार किया जाएगा। हालांकि अभी भारत के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि भारत जैसे बड़े डिजिटल मार्केट को मस्क नज़रअंदाज़ नहीं करेंगे। उम्मीद है कि आने वाले समय में भारत में भी X ऐप से पेमेंट, इन्वेस्टमेंट और शॉपिंग जैसे फीचर्स मिल सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved