Padma Awards 2026: भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार (Padma Awards) के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। अगर आप या कोई व्यक्ति जिसे आप नामांकित करना चाहते हैं, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए योग्य हैं, तो 31 जुलाई 2025 तक नामांकन किया जा सकता है।
पद्म पुरस्कारों के लिए सभी नामांकन और सिफारिशें केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (National Awards Portal) – awards.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन?
अगर आप Padma Awards 2026 के लिए किसी व्यक्ति का नामांकन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:
सबसे पहले National Awards Portal (awards.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर “Nomination for ongoing awards” सेक्शन में “Padma Awards 2026” पर क्लिक करें।
अब “Nominate/Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद अवार्ड कैटेगरी (Award Category) चुनें।
अब क्षेत्र (Area of Excellence) चुनें, जिसमें व्यक्ति को नामांकित करना चाहते हैं।
यदि उप-क्षेत्र (Sub-area) है, तो उसे भी भरें।
यदि व्यक्ति खुद को नामांकित करना चाहता है, तो “Do you want to nominate yourself” विकल्प चुनें।
अगर किसी अन्य व्यक्ति का नामांकन कर रहे हैं, तो “Do you want to nominate someone else” विकल्प चुनें और व्यक्ति की पूरी जानकारी भरें।
यदि नामांकित व्यक्ति की जन्मतिथि उपलब्ध नहीं है, तो “Date of Birth not available” विकल्प चुनें और उम्र दर्ज करें।
अगर नामांकित व्यक्ति जीवित नहीं है, तो “If the nominee is posthumous (not alive), click here” विकल्प चुनें और मृत्यु वर्ष भरें।
आगे की जानकारी भरें और “Save & Next” बटन पर क्लिक करें।
यदि व्यक्ति ने पहले कोई Padma Award नहीं प्राप्त किया है, तो “No” विकल्प चुनें।
अगर पहले कोई Padma Award प्राप्त किया है, तो “Yes” विकल्प चुनकर उसका विवरण दर्ज करें।
अगर व्यक्ति ने कोई अन्य राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है, तो “Yes” चुनकर उसकी जानकारी भरें।
नामांकित व्यक्ति का फोटोग्राफ और अन्य समर्थन दस्तावेज (Supporting Documents) अपलोड करें।
यदि आवेदन पत्र को पुनः देखना चाहते हैं, तो “Preview” पर क्लिक करें।
यदि कुछ सुधार करना चाहते हैं, तो “Edit Application” पर क्लिक करें।
अंत में डिक्लेरेशन बॉक्स को सेलेक्ट करें और “Final Submit” बटन दबाकर आवेदन जमा करें।
कैसे करें खुद को रजिस्टर?
नामांकन करने के लिए व्यक्ति को पहले राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (awards.gov.in) पर रजिस्टर (Register) करना होगा।
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप किसी योग्य व्यक्ति को नामांकित करना चाहते हैं या स्वयं आवेदन करना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2025 तक नामांकन अवश्य कर लें। यह भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जो किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है।