खेल
Neeraj Chopra ने 90 मीटर पार किया, इंटरव्यू में बताया कौन सा भारतीय क्रिकेटर बन सकता भाला फेंक खिलाड़ी
Neeraj Chopra इस सीजन ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। दोहा और पेरिस डायमंड लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने पहली बार इस सीजन में 90 मीटर से लंबा भाला फेंका है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंचा दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के अर्शद नदीम और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स जैसे धुरंधरों को पछाड़ दिया है। विश्व एथलेटिक्स की हालिया रैंकिंग में नीरज के नाम 1445 अंक हैं। वहीं पीटर्स अब 1431 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक चुके हैं।
बुमराह को बताया भाला फेंकने लायक खिलाड़ी
स्टार स्पोर्ट्स पर नवजोत सिंह सिद्धू ने Neeraj Chopra का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प सवाल पूछा कि अगर कोई भारतीय क्रिकेटर भाला फेंकता तो सबसे ज्यादा सफल कौन होता। इस पर नीरज ने न तो विराट कोहली का नाम लिया और न ही रोहित शर्मा का। यहां तक कि उन्होंने रविंद्र जडेजा जैसे सुपर फील्डर का भी नाम नहीं लिया। उन्होंने सीधा नाम लिया जसप्रीत बुमराह का। नीरज ने कहा, “मुझे लगता है कि वो एक तेज़ गेंदबाज़ ही हो सकते हैं लेकिन मैं उन्हें भाला फेंकते देखना चाहता हूं जब वो बिल्कुल फिट हों और अपनी फॉर्म में हों।”
https://twitter.com/i/status/1938994704483516520
भारत-पाक टकराव का असर मैदान पर भी
NC क्लासिक की अगली प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अर्शद नदीम और जर्मनी के वेर नहीं खेलेंगे। सूत्रों के अनुसार, भारत-पाक तनाव के चलते अर्शद को आमंत्रित नहीं किया गया है। ऐसे में नीरज के लिए सबसे बड़ा मुकाबला एंडरसन पीटर्स से होगा। पीटर्स ने पिछले साल 17 सितंबर को ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल जीतकर नीरज से नंबर 1 पोजीशन छीन ली थी। लेकिन इस बार नीरज ने शानदार वापसी की है और फिर से रैंकिंग में टॉप पर आ गए हैं।
नीरज की फॉर्म से बढ़ी भारत की उम्मीदें
नीरज चोपड़ा की मौजूदा फॉर्म देखकर साफ है कि भारत को उनसे आगामी ओलंपिक में एक और गोल्ड की उम्मीद है। उनकी लगातार 90 मीटर से ऊपर की थ्रो यह संकेत देती है कि वो मानसिक और शारीरिक रूप से बिल्कुल तैयार हैं। साथ ही उन्होंने जिस आत्मविश्वास से जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी का नाम लिया, वह भी दिखाता है कि नीरज सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि खेलों को समझने वाले इंसान भी हैं। उनकी ये सोच और प्रदर्शन देश को गर्व से भर देता है।