मनोरंजन

Naomika Saran: बॉलीवुड डेब्यू से पहले नाओमिका की सादगी ने जीता दिल! पपराजी से बनाई दूरी

Published

on

Naomika Saran: इस साल बॉलीवुड में कई स्टार किड्स बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। साल की शुरुआत में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान ने डेब्यू कर लिया है। अब शानाया कपूर की बारी है। इनके साथ ही सुहाना खान सिमर भाटिया नाओमिका सरन और अगस्‍त्या नंदा भी अपनी पहली फिल्म के लिए तैयार हैं। इन सभी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं चल रही हैं और फैंस को इनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

नाओमिका और अगस्‍त्या साथ दिखे लेकिन कैमरे से दूर

हाल ही में नाओमिका सरन और अगस्‍त्या नंदा मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर साथ नजर आए। लेकिन वीडियो में दिखा कि नाओमिका जैसे ही बाहर आईं वह फोन पर बात करते हुए तुरंत वापस चली गईं। जब पपराजी ने उन्हें देखा तो वह कैमरे से बचती दिखीं। वहीं अगस्‍त्या पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बाहर आए और मीडिया के लिए पोज भी किया। इसके बाद नाओमिका अपनी गाड़ी का इंतजार करती रहीं और फिर वहां से निकल गईं।

सिर्फ अफेयर नहीं यह है असली कहानी

हालांकि लोग सोचने लगे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है लेकिन सच कुछ और है। दोनों एक साथ एक फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि अगस्‍त्या और नाओमिका मैडॉक फिल्म्स की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। दोनों को इससे पहले मैडॉक के एक इवेंट में भी साथ देखा गया था।

नाओमिका की हो रही है खूब तारीफ

नाओमिका बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की नातिन हैं और रिंकी खन्ना व समीर सरन की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर उनके और अगस्‍त्या की जोड़ी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग कहते हैं कि दोनों साथ में अच्छे नहीं लगते लेकिन कई लोग नाओमिका की सादगी और अलग अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। वह बाकी स्टार किड्स से अलग और सिंपल स्टाइल रखती हैं जो लोगों को पसंद आ रहा है।

मैडॉक फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी में दिखेंगे दोनों

खबरों के मुताबिक नाओमिका और अगस्‍त्या एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं जिसे डायरेक्टर जगदीप सिद्धू बना रहे हैं। जगदीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों के जाने माने निर्देशक हैं और ‘किस्मत’ ‘किस्मत 2’ और ‘शड्डा’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। अब वह बॉलीवुड में इसी फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved