खेल

Mumbai T20 League: Rohit Sharma की वापसी ने बदली मुंबई लीग की किस्मत क्या इस बार चमकेंगे नए सितारे

Published

on

Mumbai T20 League एक बार फिर से दर्शकों के बीच लौट रही है और इस बार इसका तीसरा सीजन 26 मई 2025 से शुरू होगा। यह लीग 2018 और 2019 में आयोजित हुई थी लेकिन कोविड के कारण इसे रोक दिया गया था। अब जब आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा तो उसके अगले ही दिन से यह नई शुरुआत होगी। सबसे खास बात यह है कि इस बार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

आठ टीमें और दो नए मालिक

इस बार लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें से दो टीमों के मालिक नए होंगे। इन दो मालिकों में रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड और रॉयल एज स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट शामिल हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख अजिक्य नाइक ने कहा कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी का इस लीग से जुड़ना युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देगा और लीग की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाएगा।

रोहित ने बताया इसे खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

रोहित शर्मा ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए बहुत बड़ा मंच है। पिछली बार भी इस लीग से कई खिलाड़ी आईपीएल में पहुंचे और कुछ तो अब भारत के लिए भी खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई क्रिकेट युवा खिलाड़ियों को एक शानदार प्लेटफॉर्म दे रहा है और अगर कोई अच्छा प्रदर्शन करता है तो अगली बार वह आईपीएल में भी जा सकता है और शायद भारत की टीम में भी जगह बना सकता है।

रोहित शर्मा के नाम होगा वानखेड़े में स्टैंड

रोहित शर्मा की उपलब्धियों को देखते हुए वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड को उनके नाम पर किया जाएगा। रोहित ने इसे एक खास एहसास बताया और कहा कि जब वे क्रिकेट खेलना शुरू किए थे तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके नाम से कोई स्टैंड होगा। उन्होंने याद किया कि कैसे 2003 या 2004 में वह रणजी ट्रॉफी टीम की प्रैक्टिस देखने वानखेड़े स्टेडियम के बाहर खड़े रहते थे।

बचपन की यादों में खोए रोहित

रोहित शर्मा ने बताया कि जब वह अंडर-14 और अंडर-16 की ट्रेनिंग आज़ाद मैदान में करते थे तब वानखेड़े स्टेडियम में झांकने के लिए वह दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पार करते थे। उन्हें रणजी के खिलाड़ियों को देखने का इतना जुनून था कि ट्रेनिंग के बाद भी वह घंटों तक बाहर खड़े रहते थे। अब उन्हीं की उपलब्धियों की वजह से उनके नाम से स्टैंड बनने वाला है जो किसी सपने से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved