देश

Mumbai Landslide: मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर! विक्रोली में भूस्खलन से दो लोगों की मौत, भूस्खलन के बाद BMC का अलर्ट

Published

on

Mumbai Landslide: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर शहर की झोपड़पट्टियों तक लोग दहशत में हैं। शनिवार देर रात विक्रोली में हुए भूस्खलन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

झोपड़ी पर गिरा मलबा, चीख-पुकार मची

बीएमसी (BMC) के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:39 बजे विक्रोली की पहाड़ी से अचानक मलबा नीचे आ गिरा। यह मलबा सीधा एक झोपड़ी पर गिरा, जिसमें पूरा परिवार सो रहा था। मलबे के नीचे दबकर शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य आरती मिश्रा (45) और रितुराज मिश्रा (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है।

प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके के अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, ताकि दोबारा ऐसी घटना से बचा जा सके। इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

मुंबई की रफ्तार थमी

भारी बारिश ने न सिर्फ विक्रोली बल्कि पूरे मुंबई की रफ्तार थाम दी है। कई जगहों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। दादर, कुर्ला, सायन, तिलक नगर समेत लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है। जिसके चलते हजारों लोग घंटों तक स्टेशन और ट्रेनों में फंसे रहे। बारिश ने आम लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

लोगों में बढ़ी चिंता

लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोग अब अपने घरों को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि लोग सतर्क रहें और भारी बारिश के दौरान खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved