देश
MT Yi Cheng 6: जलते जहाज को समुद्र में मिला ‘भारत का तारणहार’, INS टबर की रेस्क्यू कार्रवाई बनी मिसाल
MT Yi Cheng 6: 29 जून की रात अरब सागर में एक बड़ी समुद्री आपदा टल गई जब भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS Tabar ने समय रहते कार्रवाई कर एक जलते हुए जहाज़ को बचाया। यह जहाज़ MT Yi Cheng 6 नामक मालवाहक पोत था जो गुजरात के कांडला बंदरगाह से ओमान के शिनास की ओर जा रहा था। इस पोत पर 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। अचानक जहाज़ के इंजन रूम में भीषण आग लग गई और पूरा सिस्टम ठप हो गया। उसी समय जहाज़ से एक आपातकालीन संदेश (Distress Call) भेजा गया जिसे भारतीय नौसेना के INS Tabar ने तुरंत पकड़ा और मदद के लिए रवाना हो गया।
नौसेना की तेज़ कार्रवाई से बची जानें
INS Tabar, जो उस समय गल्फ ऑफ ओमान में तैनात था, तुरंत हरकत में आया और बचाव कार्य शुरू किया। नौसेना की ओर से 13 जवानों की एक टीम और अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरण जलते हुए पोत पर भेजे गए। कुछ उपकरण नौसेना के जहाज़ से छोटी नाव के जरिए भेजे गए जबकि कुछ को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जहाज़ तक पहुंचाया गया। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि पूरा इंजन रूम धुएं से भर गया था लेकिन भारतीय नौसेना के जवानों ने जान की परवाह किए बिना मोर्चा संभाला।
Spokesperson of the Indian Navy tweets, "Indian Navy's stealth frigate INS Tabar, mission deployed in the Gulf of Oman, responded to a distress call from Pulau-flagged MT Yi Cheng 6, on 29 June. The vessel with 14 crew members of Indian origin, transiting from Kandla, India, to… pic.twitter.com/edRyP4LsVb
— ANI (@ANI) June 30, 2025
जवानों और क्रू की बहादुरी से कम हुई आग की तीव्रता
जब नौसेना के जवानों ने जहाज़ पर पहुंचकर फायर फाइटिंग शुरू की तब तक आग ने गंभीर रूप ले लिया था। लेकिन जवानों और क्रू के संयुक्त प्रयासों से आग की तीव्रता को काफी हद तक काबू में कर लिया गया है। भारतीय नौसेना ने बताया कि वर्तमान में 13 जवान और 5 क्रू सदस्य मिलकर आग बुझाने में लगे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। यदि समय रहते INS Tabar मदद नहीं पहुंचाता तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
INS Tabar बनी समुद्र की सुरक्षा ढाल
INS Tabar भारतीय नौसेना का एक स्टील्थ फ्रिगेट है जो आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस जहाज़ की तैनाती का मुख्य उद्देश्य गल्फ ऑफ ओमान जैसे संवेदनशील इलाकों में भारतीय समुद्री हितों की सुरक्षा करना है। इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि भारतीय नौसेना न सिर्फ युद्ध के समय बल्कि संकट के समय भी मानवता के लिए तत्पर रहती है। इस ऑपरेशन ने भारत की अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्रतिष्ठा को और भी मजबूत किया है।
आभार और सराहना, भारतीय नौसेना को मिला वैश्विक सम्मान
MT Yi Cheng 6 के सभी 14 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और आग की स्थिति लगभग काबू में है। भारतीय नौसेना की तत्परता और बहादुरी की अब हर ओर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी INS Tabar की टीम को ढेरों बधाइयां और सम्मान मिल रहा है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय नौसेना संकट के समय में भी विश्वास और सुरक्षा की प्रतीक बनी हुई है।