टेक्नॉलॉजी
Motorola Razr 60 Ultra: 60 हजार में मिलेगा प्रीमियम फोन जानिए क्या है खास इस फ्लिप डिवाइस में
Motorola Razr 60 Ultra: Motorola अपने Razr 60 Ultra के बाद अब एक और फोल्डेबल फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन भारत में 28 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X से इसकी पुष्टि की है। यह फोन Flipkart पर लिस्ट हो चुका है।
शानदार कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट
Motorola Razr 60 को तीन बेहतरीन रंगों में पेश किया जाएगा जिनके नाम हैं Pantone Gibraltar C Spring Bud और Light Sky। इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट होगा जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। इसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये हो सकती है।
Meet the all-new motorola razr 60 — the world’s first with video gestures for hands-free snaps and a 100% True Colour camera that captures life exactly as it is.
— Motorola India (@motorolaindia) May 22, 2025
डिस्प्ले में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस
Motorola Razr 60 में 6.96 इंच की फोल्डेबल FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले दी जा सकती है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080 x 1640 पिक्सल होगी। इसके अलावा 3.63 इंच की कवर डिस्प्ले भी होगी जो 1056 x 1066 पिक्सल की होगी। फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्शन मिलेगा।
कैमरा और परफॉर्मेंस में भी दमदार
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400x प्रोसेसर होगा जो शानदार परफॉर्मेंस देगा। इसमें पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा जो शानदार क्वालिटी देगा।
बैटरी और चार्जिंग में भी कोई समझौता नहीं
Motorola Razr 60 में 4500mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी जो लंबे समय तक चलेगी। इस फोन में 30W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। यह फोन उन लोगों के लिए होगा जो स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी चाहते हैं।