टेक्नॉलॉजी

AI से चमकी Meta की किस्मत! जानिए कैसे बदली इंस्टाग्राम और फेसबुक की दुनिया

Published

on

Meta कंपनी ने अपने दूसरे तिमाही रिपोर्ट में जो आंकड़े पेश किए हैं वो वाकई चौंकाने वाले हैं। कंपनी ने बताया कि Instagram, Facebook, WhatsApp और Messenger जैसे ऐप्स में लगाए गए AI सिस्टम की वजह से यूजर्स की एंगेजमेंट और कंपनी का रेवेन्यू दोनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। CEO मार्क जुकरबर्ग के अनुसार अब मेटा का AI पहले से ज्यादा समझदार हो गया है जो यूज़र्स को उनके पसंद के अनुसार कंटेंट दिखा रहा है।

कुछ लोगों को पसंद आया AI तो कुछ हुए नाखुश

हालांकि मेटा AI को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इस AI को बेहद उपयोगी मान रहे हैं तो कुछ इसे ‘slop’ यानी घटिया गुणवत्ता वाला कह रहे हैं। इन आलोचनाओं के बीच मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि मेटा AI अब यूज़र की रुचियों को अच्छे से समझने लगा है और उसी के अनुसार वीडियो और पोस्ट्स दिखाता है जिससे लोग ज़्यादा समय इन ऐप्स पर बिता रहे हैं।

Facebook और Instagram पर बढ़ा यूज़र टाइम

रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में Facebook पर यूज़र्स ने 5 प्रतिशत ज्यादा समय बिताया है जबकि Instagram पर यह वृद्धि 6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसका मतलब यह है कि लोग अब पहले से अधिक समय मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर बिता रहे हैं और इसका पूरा श्रेय AI को जाता है जो लगातार अपने आप को और बेहतर कर रहा है।

वीडियो कंटेंट बना मेटा की जान

 मेटा ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि वीडियो कंटेंट को देखने में साल दर साल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे AI की रैंकिंग ऑप्टिमाइजेशन और इंस्टाग्राम पर ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने की रणनीति काम कर रही है। इससे यूज़र्स को वो वीडियो मिल रहे हैं जो उनके इंटरेस्ट से मेल खाते हैं और उनकी स्क्रीन टाइम बढ़ा रहे हैं।

मेटा की बड़ी उड़ान: रेवेन्यू में 22% की छलांग

मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी अब ‘पर्सनल सुपर इंटेलिजेंस’ की ओर बढ़ रही है। हालांकि यह प्रक्रिया धीमी है लेकिन AI खुद को बेहतर बनाना सीख रहा है। जून तक 3.4 बिलियन लोग मेटा के किसी न किसी ऐप को रोजाना इस्तेमाल कर रहे हैं जो पिछले साल से 6 प्रतिशत अधिक है। मेटा का कुल राजस्व इस तिमाही में 47.1 बिलियन डॉलर पहुंच गया जो पिछले साल के मुकाबले 22 प्रतिशत की बढ़त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved