देश
Mehul Choksi Arrested: भारत के सामने कानूनी चुनौती! चोकसी की वापसी में लग सकता है लंबा वक्त
Mehul Choksi Arrested: फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. वह कैंसर का इलाज कराने के बहाने बेल्जियम गया था और वहां से स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था. लेकिन इससे पहले ही भारतीय जांच एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया.
गिरफ्तारी पर खुशी लेकिन वापसी मुश्किल
पीएनबी घोटाले के व्हिसल ब्लोअर हरिप्रसाद एसवी ने चोकसी की गिरफ्तारी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि भारत के जिन लोगों को चोकसी ने धोखा दिया उनके लिए यह एक राहत की खबर है. पर उन्होंने साथ ही कहा कि उसे भारत लाना आसान नहीं होगा.
यूरोप में होंगे बड़े वकील तैयार
हरिप्रसाद ने कहा कि चोकसी के पास बहुत पैसा है और वह यूरोप के सबसे बड़े वकीलों को हायर करेगा. जैसे विजय माल्या ने किया. पहले एंटीगुआ में भी उसे पकड़ा गया था लेकिन अपने वकीलों के जरिए वह निकल गया. अब बेल्जियम से लाना भी लंबा और मुश्किल काम होगा.
#WATCH | On fugitive Mehul Choksi's arrest in Belgium, Punjab National Bank Scam whistle-blower Hariprasad SV says, "It's really great news. We are very glad for all those people who were cheated by Mehul Choksi in India. It's unbelievable how he got caught in Belgium… It's… pic.twitter.com/d54x0FLfGS
— ANI (@ANI) April 14, 2025
भारत की कानूनी चुनौती
हरिप्रसाद का कहना है कि जब किसी विदेशी देश से डील करनी होती है तो वहां के कानून और प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है. इसमें समय लगता है. चोकसी के पास करोड़ों की संपत्ति है और दुनिया के सबसे महंगे वकीलों की फौज भी है. फिर भी उम्मीद है कि सरकार उसे वापस ला सकेगी.
चोकसी पर भारी घोटाले का आरोप
मेहुल चोकसी पर लगभग 14000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. उसकी कंपनी गितांजलि जेम्स ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी एलओयू और एफएलसी जारी किए. इससे पीएनबी को भारी नुकसान हुआ. ईडी और सीबीआई उसके खिलाफ कई चार्जशीट दाखिल कर चुके हैं.