व्यापार

Manufacturing Company: भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना निवेशकों का नया ठिकाना क्या आएगा विदेशी पूंजी का तूफान

Published

on

Manufacturing Company: S&P ग्लोबल की ताज़ा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब दुनियाभर के निवेशकों के लिए काफी आकर्षक बन चुका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने बीते वर्षों में इस सेक्टर को ग्लोबल निवेश के लिए तैयार करने में बेहतरीन प्रगति की है।

वैश्विक व्यापार नीति में बदलाव से भारत को फायदा

S&P ग्लोबल इंडिया रिसर्च की स्टडी ‘इंडिया फॉरवर्ड ट्रांसफॉर्मेटिव पर्सपेक्टिव्स’ के मुताबिक अब जब दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं व्यापार और टैरिफ की नई परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल रही हैं तब भारत को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। इससे देश की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर स्रोत और बाजार की निकटता होगी अहम

रिपोर्ट के अनुसार अब दुनिया में स्थानीय स्रोतों से उत्पाद बनाना और बाजार के करीब निर्माण करना एक बड़ी रणनीति बन गई है। भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे देश को नई तकनीक मिलेगी और उच्च गुणवत्ता की नौकरियों का सृजन होगा।

दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था बना भारत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भले ही वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ में कुछ सुस्ती आई हो लेकिन दीर्घकालिक दृष्टि से भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर दुनिया में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

विदेशी व्यापार पर सीमित निर्भरता बनी ताकत

S&P ग्लोबल के अनुसार भारत की आर्थिक ग्रोथ विदेशी व्यापार पर बहुत ज़्यादा निर्भर नहीं है जिससे यह ग्लोबल ट्रेड में हो रहे उतार चढ़ाव से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है। हालांकि भारत पूरी तरह अलग नहीं है लेकिन सरकार की योजनाएं घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और वैश्विक सप्लाई चेन में भूमिका मज़बूत करने की ओर इशारा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved