देश

Kerala News: फाइनल मैच से पहले टूटी गैलरी और मच गया हड़कंप! फुटबॉल मैदान में चीखों की गूंज

Published

on

Kerala News: रविवार की रात केरल के एर्नाकुलम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। डानार पब्लिक स्कूल के मैदान में लोकल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। तभी दर्शकों के बैठने के लिए बनाया गया अस्थायी गैलरी अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में कुल 35 लोग घायल हो गए।

रात 10 बजे टूटी दर्शकों की गैलरी

यह घटना रात के लगभग 10 बजे हुई जब मैच शुरू होने ही वाला था। जैसे ही खेल शुरू होने वाला था दर्शकों की भीड़ बढ़ती गई। फाइनल मैच देखने के लिए करीब 2000 लोग मैदान में पहुंच चुके थे। भीड़ के दबाव के कारण अस्थायी गैलरी का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया।

लोहे और सुपारी के पेड़ की लकड़ी से बना था मंच

दर्शकों के लिए जो गैलरी बनाई गई थी वह लोहे के पाइप और सुपारी के पेड़ की लकड़ी से बनाई गई थी। यह पूरी तरह से अस्थायी संरचना थी जो ज्यादा लोगों का भार सहन नहीं कर सकी। अचानक गैलरी पीछे की ओर झुकने लगी और देखते ही देखते नीचे गिर पड़ी।

गिरते ही मची चीख पुकार और भगदड़

जैसे ही गैलरी नीचे गिरी वहां चीख पुकार मच गई। लोग एक के ऊपर एक गिरने लगे और भगदड़ का माहौल बन गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ दर्शक नीचे दब गए और कुछ को खींच कर बाहर निकाला गया। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इलाज जारी और आयोजकों पर मामला दर्ज

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस हादसे के बाद फुटबॉल मैच के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है कि सुरक्षा इंतजाम इतने लचर क्यों थे और हादसा कैसे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved