देश
Kedarnath Dham: बर्फ के बाद पहली सुबह खुला भगवान का द्वार देश विदेश के फूलों से महका मंदिर और भक्तों के चेहरे पर अद्भुत खुशी
Kedarnath Dham: 2 मई शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले ही दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद यहां पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और कपाट खुलने से पहले ही धाम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
सजी मंदिर की अद्भुत छटा और फूलों की वर्षा
इस पावन अवसर पर मंदिर को देश और विदेश से लाए गए 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया। 54 प्रकार के फूलों का उपयोग किया गया जिनमें गुलाब और गेंदे प्रमुख रहे। फूल नेपाल थाईलैंड और श्रीलंका जैसे देशों से मंगवाए गए थे और कोलकाता के खास गांव से मंगाए गए गेंदे जल्दी मुरझाते नहीं हैं।
#WATCH | Uttarakhand: Cultural performances underway at Shri Kedarnath Dham after its portals were opened today for the devotees
CM Pushkar Singh Dhami is also present here on the occasion. pic.twitter.com/6NfrhXQLEB
— ANI (@ANI) May 2, 2025
सेवा में जुटे 150 से ज्यादा स्वयंसेवक
मंदिर की सजावट में 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने दिन रात मेहनत की और सभी ने इसे शिव सेवा का सौभाग्य माना। गुजरात के वडोदरा निवासी सृजल व्यास इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर को ऐसे सजाया गया जैसे हम अपने घर को शादी में सजाते हैं।
#WATCH | Uttarakhand: Flower petals being showered on the devotees as portals of Shri Kedarnath Dham opened for the devotees today
CM Pushkar Singh Dhami is also present here on the occasion. pic.twitter.com/9Z4qpnLcqq
— ANI (@ANI) May 2, 2025
गरुड़ बैंड की भक्तिमय धुनें और श्रद्धालुओं की श्रद्धा
जब कपाट खुले तो भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स बैंड ने भक्तिमय धुनें बजाईं। श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां पहुंचने में बहुत कठिनाइयां आईं। ट्रेनों के रद्द होने के कारण कुछ को फ्लाइट से आना पड़ा और घोड़ों की कमी के कारण फूलों को ऊपर ले जाना भी मुश्किल था लेकिन सेवा का उत्साह बना रहा।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami arrives at Shri Kedarnath Dham ahead of the opening of the portals of the dham pic.twitter.com/uel7EjBhvP
— ANI (@ANI) May 2, 2025
संगम पर होगी भव्य आरती और नंदी की सजावट
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि इस बार भक्तों को संगम पर गंगा आरती जैसी भव्य आरती देखने को मिलेगी। यह आरती मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम पर होगी जिसके लिए तीन दिशाओं से रैम्प बनाए गए हैं। साथ ही नंदी और आदि शंकराचार्य की मूर्तियां भी सजाई गई हैं।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami arrives at Shri Kedarnath Dham ahead of the portals' opening of the dham pic.twitter.com/zn7wFaI8XR
— ANI (@ANI) May 2, 2025