मनोरंजन

‘काशिश’ ने फिर जीता दिल! Aamna Sharif का 43वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर धमाका

Published

on

Aamna Sharif: 2003 में जब स्टार प्लस पर ‘कहीं तो होगा’ सीरियल शुरू हुआ तो दर्शकों के दिलों में एक नाम घर कर गया – ‘काशिश‘। इस किरदार को निभाया आमना शरीफ़ ने और उनकी सादगी और दमदार अभिनय ने हर घर में पहचान दिला दी। एकता कपूर ने इस किरदार के लिए आमना को चुना और यह फैसला उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया। इस सीरियल ने आमना को टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में ला खड़ा किया।

कॉलेज से मॉडलिंग तक का सफर

16 जुलाई 1982 को मुंबई में जन्मी आमना शरीफ़ ने अपनी पढ़ाई बांद्रा के स्कूल और मुंबई यूनिवर्सिटी से की। कॉलेज के दिनों में ही लोगों ने उन्हें मॉडलिंग का सुझाव देना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग करते-करते उन्हें कई ब्रांड्स के विज्ञापन मिले और फिर आया साल 2002 जब वह ‘चलने लगी हैं हवाएं’ गाने में पहली बार नज़र आईं। इसी गाने में आमना को देखकर एकता कपूर ने उन्हें ‘कहीं तो होगा’ के लिए चुना।

बॉलीवुड में भी किया हाथ आज़माया

टीवी की दुनिया में सफलता पाने के बाद आमना ने बॉलीवुड में भी किस्मत आजमाई। 2009 में उन्होंने ‘आलू चाट’ फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद ‘आओ विश करें’ और फिर ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में भी नज़र आईं। हालांकि फिल्मों में उन्हें उतनी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई जितनी उन्होंने टीवी पर बनाई थी लेकिन उनके लुक्स और स्टाइल हमेशा चर्चा में रहे।

शादी, मातृत्व और एक्टिंग का संतुलन

2013 में आमना ने अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी कर ली। 2015 में वह एक बेटे की मां बनीं। उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी और करियर के बीच संतुलन बनाए रखा। 2019 में वह एकता कपूर के ही सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ में दिखाई दीं और 2022 में ‘आधाअ इश्क़’ नाम की वेब सीरीज़ में भी नजर आईं। इन सबके बीच आमना सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आज भी हैं उतनी ही फिट और खूबसूरत

43 की उम्र में भी आमना शरीफ़ की फिटनेस और खूबसूरती किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं है। वह समय-समय पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो तुरंत वायरल हो जाती हैं। आमना ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और प्रतिभा और आत्मविश्वास हो तो हर मुकाम पर चमकना मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved