मनोरंजन
फिर साथ नजर आएंगे Kartik Aaryan और Ananya Pandey, Jackie Shroff की एंट्री ने बढ़ाया फिल्म का रोमांचवीडियो
बॉलीवुड के युवा सितारे Kartik Aaryan और Ananya Pandey एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनकी जोड़ी फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ में देखने को मिलेगी, जिसकी शूटिंग इस साल मई में शुरू हुई थी और अब पूरी टीम राजस्थान में शूटिंग में व्यस्त है।
सेट पर लगी स्वैग की आग, जब पहुंचे जैकी श्रॉफ
इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अब एंट्री हुई है बॉलीवुड के स्टाइलिश हीरो जैकी श्रॉफ की। कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जैकी की मौजूदगी की जानकारी दी। वीडियो में पहले कार्तिक शीशे के सामने पोज़ देते हैं और फिर जैकी श्रॉफ फिल्मी अंदाज़ में प्रवेश करते हैं। उनके आते ही सेट पर जैसे अलग ही ऊर्जा आ जाती है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “Lights Camera and The Original Hero।”
क्रोएशिया से राजस्थान तक फिल्म का सफर
इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत क्रोएशिया की खूबसूरत लोकेशन्स से हुई थी। वहां कई रोमांटिक और म्यूजिकल सीन्स फिल्माए गए। अब फिल्म का दूसरा चरण राजस्थान में चल रहा है, जहां पारंपरिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच कहानी को शूट किया जा रहा है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन्स डे से ठीक पहले रिलीज़ होगी, जो इसे और भी रोमांटिक बना देती है।
फैंस को दोबारा चाहिए कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री
‘पति पत्नी और वो’ के बाद कार्तिक और अनन्या की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने पहले भी पसंद किया था और अब दोबारा यह जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। सोशल मीडिया पर फैंस ने जैकी श्रॉफ की एंट्री और कार्तिक-अनन्या की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की है।
अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आएंगे कार्तिक
‘Tu Meri Main Tera…’ के अलावा कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की अगली रोमांटिक फिल्म में भी लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी बनेगी श्रीलीला के साथ, जो साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।