देश

Karnataka News: सीसीटीवी ने खोला राज़! डंडे से पीटता रहा आरोपी और सब देखते रहे तमाशा

Published

on

Karnataka News: बेंगलुरु के पास नेलमंगला इलाके में एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मरीज ने वार्डन के कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने से इनकार कर दिया था. इसी बात पर उसे कमरे में बंद कर लाठी से बुरी तरह पीटा गया.

 सीसीटीवी फुटेज से खुला सच का पर्दा

इस घटना की पुष्टि तब हुई जब फरवरी में हुई इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया. वीडियो में आरोपी मरीज को घसीटते और डंडे से मारते दिख रहा है. एक अन्य व्यक्ति भी आता है और वह भी मारपीट में शामिल हो जाता है. सभी लोग खामोश होकर ये सब देख रहे होते हैं.

पुलिस ने लिया एक्शन और की गिरफ्तारी

सीसीटीवी वीडियो सामने आते ही पुलिस ने खुद से संज्ञान लिया और नशा मुक्ति केंद्र के मालिक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है क्योंकि आरोपी की तलवार से केक काटते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं.

पीड़ित ने पहले नहीं की शिकायत

बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने बताया कि यह घटना कुछ महीने पुरानी है. पीड़ित ने पहले डर या दबाव के कारण शिकायत नहीं की थी. जैसे ही फुटेज सामने आया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पीड़ित अब उस केंद्र में नहीं रह रहा है.

 तलवार लहराकर जन्मदिन मनाते दिखा आरोपी

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहे आरोपी की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह तलवार लहराते हुए अपना जन्मदिन मना रहा है. इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है. पुलिस ने केंद्र पर छापा मारा और मालिक को हिरासत में ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved