मनोरंजन
Kannappa VS Maa: जब भगवान शिव से टकराई ‘मां’ की ममता – 27 जून को होगी बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी भिड़ंत
Kannappa VS Maa: 27 जून को बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मां’ में काजोल मुख्य भूमिका में हैं जबकि अक्षय कुमार फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। जहां ‘मां’ को पहले से ही दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है वहीं ‘कन्नप्पा’ में अक्षय कुमार की एंट्री ने सबको चौंका दिया है।
सोशल मीडिया पर दिखी सितारों की दोस्ती
दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर सोशल मीडिया पर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। अक्षय कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर अजय देवगन और काजोल को टैग करते हुए लिखा, ‘यार अजय, हम दोनों की पिक्चर आ रही है इस फ्राइडे। तुम अपने फैंस से ‘कन्नप्पा’ के लिए शुभकामनाएं भेजो और मैं ‘मां’ के लिए महादेव का आशीर्वाद भेजता हूं।’ इसके साथ अक्षय ने ‘मां’ का एक क्लिप भी शेयर किया। इस मैत्रीपूर्ण अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया।
https://twitter.com/i/status/1937492089463251220
अजय देवगन का दिल जीत लेने वाला जवाब
अक्षय कुमार के इस पोस्ट का अजय देवगन ने भी शानदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘तू त्रिशूल ले आ, मैं मां का आशीर्वाद लाता हूं। दोनों को शुभकामनाएं।’ यह जवाब तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत कैमरेडरी बताया। दोनों सितारों के बीच इस तरह का पॉजिटिव एनर्जी देखना दर्शकों को बेहद पसंद आया।
https://twitter.com/ajaydevgn/status/1937544451272106379
‘कन्नप्पा’ में शिव बनकर आएंगे अक्षय
‘कन्नप्पा’ में अक्षय कुमार का रोल हालांकि कैमियो है लेकिन वह भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। उनका लुक पहले ही रिलीज हो चुका है और फैन्स उनकी दिव्यता और गंभीरता से भरपूर इस भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और इसके अलावा मोहनलाल, विष्णु मंचू, ब्रह्मानंदम और मोहन बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी इसमें शामिल हैं। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह हैं।
‘मां’ बनी ‘शैतान’ की आत्मा
फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन की 2024 में आई फिल्म ‘शैतान’ का स्पिनऑफ कहा जा रहा है। इस बार काजोल मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म को निर्देशित किया है विशाल फुरिया ने। ‘मां’ एक इमोशनल थ्रिलर बताई जा रही है जिसमें एक महिला की आंतरिक शक्ति और उसकी बच्चों के लिए लड़ाई को दिखाया गया है। काजोल की परफॉर्मेंस को लेकर पहले से ही उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं।